डीआइजी को लखीसराय से रहा है काफी लगाव : एसपी

Published at :31 Dec 2015 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
डीआइजी को लखीसराय से रहा है काफी लगाव : एसपी

लखीसराय : बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन के प्रांगण में एसपी अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआइजी शिवेश्वर प्रसाद शुक्ला की 31 दिसंबर को कार्यकाल समाप्ति को लेकर एक दिन पहले ही लखीसराय पुलिस ऐसोसिएशन व अधिकारियों के द्वारा उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया. […]

विज्ञापन

लखीसराय : बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन के प्रांगण में एसपी अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआइजी शिवेश्वर प्रसाद शुक्ला की 31 दिसंबर को कार्यकाल समाप्ति को लेकर एक दिन पहले ही लखीसराय पुलिस ऐसोसिएशन व अधिकारियों के द्वारा उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया.

मौके पर एसपी ने कहा कि लखीसराय में डीएसपी से लेकर डीआइजी तक का सफर तय कर चुके माननीय डआइजी महोदय को लखीसराय से काफी लगाव रहा. किसी भी कार्य के लिए यहां के जनता अगर इन्हें याद कर ले तो वे अवश्य उनके कार्यक्रम में शामिल होते थे.

मौके पर डीएसपी सदर कुंदन कुमार, एसडीपीओ पंकज कुमार, पुलिस अंचल निरीक्षक कुंदन कुमार, टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन, कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष नीरज कुमार, बड़हिया थानाध्यक्ष विश्वरंजन कुमार, हलसी थानाध्यक्ष गौतम कुमार, रामगढ़ थानाध्यक्ष राज कुमार, मेदनीचौकी थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा, पीरीबाजार थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, कजरा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, चानन थानाध्यक्ष केडी प्रसाद सहित दर्जनों लोग शामिल थे.

स्थल निरीक्षण में प्राथमिकी का तथ्य असत्य पाया गया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन