बुधवार को खिली धूप के लिए तरसे लोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Dec 2015 6:34 AM (IST)
विज्ञापन

क्षेत्र में ठंड का कहर जारी नववर्ष के स्वागत में ठंड के कारण लोगों को होगी परेशानी लखीसराय : सुबह से शाम तक सर्दी का तेबर थोड़ा ढीला पड़ने के बावजूद बुधवार को सारा दिन सूर्य के बदलों की ओट में छिपे होने की वजह से लोगों को सारा दिन अधिक ठंड का एहसास होता […]
विज्ञापन
क्षेत्र में ठंड का कहर जारी
नववर्ष के स्वागत में ठंड के कारण लोगों को होगी परेशानी
लखीसराय : सुबह से शाम तक सर्दी का तेबर थोड़ा ढीला पड़ने के बावजूद बुधवार को सारा दिन सूर्य के बदलों की ओट में छिपे होने की वजह से लोगों को सारा दिन अधिक ठंड का एहसास होता रहा. नया साल 2016 की स्वागत के लिए जश्न मनाने की आस लगाये लोगों को इससे परेशानी हो रही है. हालांकि दिन चढ़ने के बाद लगभग 9.30 बजे हल्की धूप दिखी,
लेकिन बाद में सारा दिन सूर्य बादलों की ओट में छिपा रहा. हवा में ठंडक के कारण परेशानी बनी हुई है. बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री व अधिकतम तापमान 23 डिग्री रिकार्ड किया गया. इन दिनों शाम ढलते ही शीतलहर का प्रकोप काफी बढ़ जाता है. हालांकि दिसंबर माह में धुंध का प्रकोप काफी कम होने की वजह से सड़कों पर वाहन के परिचालन में विशेष परेशानी नहीं हुई और वाहन चालकों को थोड़ी राहत मिली.
गांव में जनजीवन प्रभावित
ठंड की वजह से ग्रामीण इलाकों में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित होने लगा है. इन इलाकों में अपेक्षाकृत अधिक ठंड महसूस की जा रही है. शाम ढलते ही लोग अपनी घरों में दुबके रहना मुनासिब समझते हैं. इन इलाकों में किसी भी स्तर से अलाव की व्यवस्था नहीं हो पायी है. गरीबों के लिए रात गुजारना मुश्किल हो रहा है. शहर के अलावे कसबाई हाट बाजारों में भी दुकानें शाम ढलते ही बंद होने लगती है. सुबह व शाम में शीतलहर के कारण बाजार सुनी हो जाती है व सड़कों पर लोगों की आवाजाही नगण्य देखी जा रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










