आतंकवाद विरोधी संगठन के सदस्यों की बैठक

आतंकवाद विरोधी संगठन के सदस्यों की बैठक फोटो : 4(बैठक में भाग लेते संगठन के सदस्य) जमुई . भारतीय आतंकवाद विरोधी संगठन के सदस्यों की एक बैठक बुधवार को एक निजी होटल के सभागार में प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि हमारे देश […]
आतंकवाद विरोधी संगठन के सदस्यों की बैठक फोटो : 4(बैठक में भाग लेते संगठन के सदस्य) जमुई . भारतीय आतंकवाद विरोधी संगठन के सदस्यों की एक बैठक बुधवार को एक निजी होटल के सभागार में प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि हमारे देश में आतंकवाद अमरबेल की तरह तेजी से फैलता चला जा रहा है और यह धीरे-धीरे देश के भोले-भाले बेरोजगार युवाओं को अपने चपेट में लेकर गलत कार्य करने को विवश कर रहा है. जो हमारे देश के युवाओं और देशवासियों को दीमक की तरह खोखला करता चला जा रहा है. युवाओं को आतंकवाद समेत तमाम सामाजिक बुराइयों के बारे में बताना होगा और उन्हें हर तरह से जागरूक भी करना होगा. उन्होंने कहा कि जागरूकता के बगैर आतंकवाद पर रोक लगाना काफी दुरूह कार्य है. प्रदेश महामंत्री सतीश गुप्ता ने कहा कि आज पूरा विश्व आतंकवाद से जूझने को विवश है और हमारे देश के हजारों युवा झूठे प्रलोभनों में फंस कर आतंकवाद फैलाने की राह पर चल पड़े हैं.आतंकवाद का खात्मा करने के लिए हम युवाओं को ही आगे आना होगा. मौके पर प्रदेश प्रवक्ता गोविंद सिंह राठौर, सोनू सिंह चंदेल, रौशन महतो, एजाज खान, अक्षय राज, अभय पटेल, आदित्य आनंद, विवेक महतो, रोहित सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










