कौशल विकास योजना के लिए महिला कॉलेज बड़हिया का चयन

कौशल विकास योजना के लिए महिला काॅलेज बड़हिया का चयनप्रतिनिधि, लखीसरायभारत सरकार के कौशल विकास योजना के अंतर्गत जिले के महिला कॉलेज बड़हिया को चयनित किया गया है. जिसको लेकर दो सदस्यीय टीम ने दो बार कॉलेज का निरीक्षण किया. साथ ही काॅलेज के कम्प्यूटर को लेटेस्ट सोफ्टवेयर अपग्रेड किया. इस संबंध में काॅलेज के […]
कौशल विकास योजना के लिए महिला काॅलेज बड़हिया का चयनप्रतिनिधि, लखीसरायभारत सरकार के कौशल विकास योजना के अंतर्गत जिले के महिला कॉलेज बड़हिया को चयनित किया गया है. जिसको लेकर दो सदस्यीय टीम ने दो बार कॉलेज का निरीक्षण किया. साथ ही काॅलेज के कम्प्यूटर को लेटेस्ट सोफ्टवेयर अपग्रेड किया. इस संबंध में काॅलेज के प्राचार्य डा विभा कुमारी ने बताया कि भारत सरकार के कौशल विकास योजना अंतर्गत स्कील्ड टेवलेपमेंट के तहत छात्रओं को आइटी के तहत शिक्षा दी जायेगी. जिसको लेकर एक सप्ताह पूर्व कौशल विभाग के दो सदस्यीय टीम ने कॉलेज का निरीक्षण किया था. इस दौरान कई निर्देश भी दिये थे. इसके तहत काॅलेज प्रशासन ने निर्देश का पालन किया. पुन: मंगलवार को दो सदस्यीय टीम ने कॉलेज में आकर लेटेस्ट सोफ्टवेयर को अपग्रेड किया है. कौशल विकास योजना में चयन को लेकर छात्राओं में काफी खुशी का माहौल है. कॉलेज की छात्रा पूनम कुमारी, रेशमा कुमारी, अभिलाषा कुमारी आदि ने बताया कि अब हम लोग स्कील डेवलेपमेंट योजना से जुड़ जायेंगे. इग्नू की परीक्षा 23वें दिन भी जारी लखीसराय. मंगलवार को जिले महिला कॉलेज में इग्नू के अंतर्गत स्नातक व स्नातकोत्तर विभाग के विभिन्न पाठ्यक्रमों के परीक्षार्थियों की परीक्षा दोनों पाली में शांतिपूर्ण संपन्न हुई. प्रथम पाली में 22 परीक्षार्थी व द्वितीय पाली में 107 परीक्षार्थी सम्मलित हुए. परीक्षा के पर्यवेक्षक लखीसराय केएसएस कॉलेज के प्रो विनोद कुमार सिंह थे. केंद्राधीक्षक डॉ विभा कुमारी ने बताया कि दोनों पाली में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई. बताते चलें कि इस केंद्र पर जमुई, पटना, बड़हिया इग्नू स्टडी सेंटर के स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षार्थियों की परीक्षा चल रही है. यह परीक्षा एक दिसंबर से प्रारंभ हुई है. इंटर विद्यार्थियों द्वारा फार्म भरना प्रारंभ लखीसराय. मंगलवार को बिहार परीक्षा समिति पटना के निर्देशानुसार जिले के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज के इंटर कला व विज्ञान के विद्यार्थियों के द्वारा फार्म भरने का कार्य प्रारंभ हो गया है. आठ जनवरी तक बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भरे जायेंगे. हालांकि डीइओ कार्यालय में कई विद्यालयों के प्रभारी आज भी इंटर का फाम प्राप्त कर रहे थे. डीइओ त्रिलोकी सिंह ने बताया कि बिहार परीक्षा समिति पटना के निर्देशानुसार इंटर का फार्म 29 दिसंबर से आठ जनवरी 2016 तक बिना विलंब शुल्क के भरे जायेंगे. फार्म भरने में छात्रों को नौ सौ रुपया देना होगा. उन्होंने कहा कि बिहार परीक्षा समिति से इंटर फाॅर्म आते ही जिले के सभी प्रभारी को उपलब्ध करा दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










