विधायक प्रह्लाद यादव लगातार छठी बार चुने गये राजद के जिलाध्यक्ष

Published at :29 Dec 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक प्रह्लाद यादव  लगातार छठी बार चुने गये राजद के जिलाध्यक्ष

विधायक प्रह्लाद यादव लगातार छठी बार चुने गये राजद के जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि, लखीसरायमंगलवार को स्थानीय किऊल धर्मशाला वृंदावन लखीसराय में राजद जिलाध्यक्ष व राज्य परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर जिला के विभिन्न प्रखंडों के निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष व संगठन के जिला परिषद सदस्य की बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से सूर्यगढ़ा विधायक प्रह्लाद यादव को […]

विज्ञापन

विधायक प्रह्लाद यादव लगातार छठी बार चुने गये राजद के जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि, लखीसरायमंगलवार को स्थानीय किऊल धर्मशाला वृंदावन लखीसराय में राजद जिलाध्यक्ष व राज्य परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर जिला के विभिन्न प्रखंडों के निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष व संगठन के जिला परिषद सदस्य की बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से सूर्यगढ़ा विधायक प्रह्लाद यादव को लगातार छठी बार जिलाध्यक्ष व मो अब्बास व राजेश कुमार उर्फ भगवान प्रसाद यादव राज्य परिषद सदस्य चुने गये. बैठक में दिनांक 27 दिसंबर 2015 को प्रखंड निवार्ची पदाधिकारी के द्वारा निर्वाचित कराये गये विभिन्न प्रखंड अध्यक्षों का नाम जिला निवार्ची पदाधिकारी के अनुमोदन के उपरांत घोषित किया गया. इसमें विशेश्वर प्रसाद कुशवाहा को सूर्यगढ़ा प्रखंड अध्यक्ष, इंद्रदेव यादव को चानन प्रखंड अध्यक्ष, नरेश यादव को पिपरिया प्रखंड अध्यक्ष, रामौतार यादव को हलसी प्रखंड अध्यक्ष, अनिल यादव को रामगढ़ चौक प्रखंड अध्यक्ष, संजय कुमार सिंह को बड़हिया व जय प्रकाश गुप्ता को लखीसराय नगर अध्यक्ष चुने जाने की विधिवत घोषणा की गयी. मौके परसहायक निवार्ची पदाधिकारी केडी प्रसाद, राजद जिलाध्यक्ष सह सूर्यगढ़ा विधायक प्रह्लाद यादव के अलावे युवा राजद के प्रदेश महासचिव संजय कुमार बिंद, नरेश यादव, साजन कुमार, रामाश्रय प्रसाद, गोपेंद्र यादव, विजय कुमार यादव, पप्पु कुमार यादव व अरविंद कुमार यादव आदि प्रखंड निवार्ची पदाधिकारी के अलावे पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद, कमलेश्वरी प्रसाद बिंद, कलयुग राम, मनोज कुमार, युवा राजद के जिलाध्यक्ष शकलदेव बिंद, मदन तांती, राजेश कुमार सिंह उर्फ नुनू सिंह आदि उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधान पार्षद सह जिला निवार्ची पदाधिकारी पुनेश्वर मंडल ने की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन