पीएचसी में अवैध वसूली का आरोप

Published at :29 Dec 2015 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
पीएचसी में अवैध वसूली का आरोप

पीएचसी में अवैध वसूली का आरोपसूर्यगढ़ा. स्थानीय बाजार के पीएचसी केंद्र पर प्रसव के लिए आनेवाले परिवार से प्रसव केंद्र पर नर्स से लेकर आशा, ममता व सफाईकर्मी द्वारा अवैध वसूली की जाती है. जानकारी के अनुसार यहां भरती रोगियों के परिजन से उपचार हेतु सूई, दवाई बाजार से मंगवायी जाती है, जबकि यह केंद्र […]

विज्ञापन

पीएचसी में अवैध वसूली का आरोपसूर्यगढ़ा. स्थानीय बाजार के पीएचसी केंद्र पर प्रसव के लिए आनेवाले परिवार से प्रसव केंद्र पर नर्स से लेकर आशा, ममता व सफाईकर्मी द्वारा अवैध वसूली की जाती है. जानकारी के अनुसार यहां भरती रोगियों के परिजन से उपचार हेतु सूई, दवाई बाजार से मंगवायी जाती है, जबकि यह केंद्र पर उपलब्ध होता है. प्रसव होने के बाद भी परिजनों से अवैध तरीके से रुपये की मांग की जाती है. इस बाबत गरीबनगर निवासी पीड़िता पुष्पा देवी ने बताया कि ममता 60 रुपये, सफाईकर्मी 40 रुपये, प्रसव गृह सफाई करनेवाली 20 रुपये परिजनों से वसूलती है. इस बाबत पीएचसी प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि प्रसव के लिए सारी सुविधा उपलब्ध है. ऐसे मामले की छानबीन की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन