किसान सभा के सदस्यों ने अपने मांगों के समर्थन में दिया धरना

किसान सभा के सदस्यों ने अपने मांगों के समर्थन में दिया धरना फोटो : 6(धरना पर बैठे किसान सभा के सदस्य)जमुई . जिला किसान सभा के सदस्यों ने राज्य सरकार द्वारा किसानों को धान खरीद पर बोनस नहीं दिये जाने और किसानों के अन्य समस्या को लेकर मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. मौके […]
किसान सभा के सदस्यों ने अपने मांगों के समर्थन में दिया धरना फोटो : 6(धरना पर बैठे किसान सभा के सदस्य)जमुई . जिला किसान सभा के सदस्यों ने राज्य सरकार द्वारा किसानों को धान खरीद पर बोनस नहीं दिये जाने और किसानों के अन्य समस्या को लेकर मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए किसान सभा के सचिव अनिल सिंह ने कहा कि 5 दिसंबर को राज्य सरकार के द्वारा धान खरीद की घोषणा की गयी थी, लेकिन अभी तक सही तरीके से धान खरीद की शुरूआत भी नहीं की गयी है और किसानों को धान बेचने पर बोनस देने की भी घोषणा नहीं की गयी है, जो किसानों के साथ सरासर अन्याय है. उन्होंने कहा कि सरकार के ढुलमुल रवैये के चलते किसान अपना धान बिचौलिया के हाथों औने-पौने दाम में बेचने को विवश है. हर बार किसान को इतनी मेहनत से फसल उपजाने के बाद भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और किसान हर बार ठगे जाते है. किसान सभा के सचिव श्री सिंह ने जिलाधिकारी से अविलंब धान की खरीद सही तरीके से शुरू कराने और किसानों को धान बेचने पर समुचित राशि देने की भी मांग की. इस अवसर पर गिरिश सिंह, महेंद्र चौधरी, विकास सिंह, गजाधर रजक समेत किसान सभा के दर्जनों सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










