विवाहिता ने लगायी दुष्कर्म का आरोप

विवाहिता ने लगायी दुष्कर्म का आरोप गांव के ही युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर थाना में दर्ज करायी प्राथमिकीपुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा जमुईप्रतिनिधि, सोनोथाना क्षेत्र के अमेठियाडीह गांव निवासी 32 वर्षीय एक विवाहित महिला ने अपने ही गांव के एक 26 वर्षीय युवक पर उसके साथ दुष्कर्म करने […]
विवाहिता ने लगायी दुष्कर्म का आरोप गांव के ही युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर थाना में दर्ज करायी प्राथमिकीपुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा जमुईप्रतिनिधि, सोनोथाना क्षेत्र के अमेठियाडीह गांव निवासी 32 वर्षीय एक विवाहित महिला ने अपने ही गांव के एक 26 वर्षीय युवक पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगायी है़ थाना में दिये आवेदन में पीड़िता ने कहा कि सोमवार दोपहर 2 बजे दिन में जब वह खाना खाकर आराम कर रही थी. इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसके गैस चूल्हा को ठीक करने के बहाने उसके घर आया और उसे अकेली पाकर उसका मुंह दबाते हुए जबरन दुष्कर्म कर लिया. महिला के चिल्लाने पर पड़ोस के लोगों को आते देख आरोपी युवक भाग निकला़ पीड़ित महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दिया है़ थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने इस बाबत बताया कि पीड़ित द्वारा दिये आवेदन के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया है़ मंगलवार को पीड़ित महिला की मेडिकल जांच के लिए उसे जमुई भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










