लायंस क्लब ने गरीब रोगियों के लिए दिये 40 कंबल

Published at :29 Dec 2015 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
लायंस क्लब ने गरीब रोगियों के लिए दिये 40 कंबल

लायंस क्लब ने गरीब रोगियों के लिए दिये 40 कंबल फोटो संख्या:12-कंबल वितरण करते लायंस क्लव के सदस्यसूर्यगढ़ा/मेदनीचौकी. जरूरतमंद गरीब रोगियों को ठंड से बचाव के लिए लायंस क्लब लखीसराय सूर्यगढ़ा के सचिव आलोक अग्रवाल द्वारा सूर्यगढ़ा पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र प्रसाद को 40 कंबल दिये गये. सचिव आलोक अग्रवाल ने मौके पर […]

विज्ञापन

लायंस क्लब ने गरीब रोगियों के लिए दिये 40 कंबल फोटो संख्या:12-कंबल वितरण करते लायंस क्लव के सदस्यसूर्यगढ़ा/मेदनीचौकी. जरूरतमंद गरीब रोगियों को ठंड से बचाव के लिए लायंस क्लब लखीसराय सूर्यगढ़ा के सचिव आलोक अग्रवाल द्वारा सूर्यगढ़ा पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र प्रसाद को 40 कंबल दिये गये. सचिव आलोक अग्रवाल ने मौके पर कहा कि लायंस क्लब का मूल मंत्र है पराया दर्द को अपना मानना. सेवा कार्य ही हमलोगों के लिए महत्वपूर्ण है. अभी तक इस साल क्लब द्वारा 500 कंबल सहूर, सिंगारपुर, उरैन आदि गांवों में जरूरतमंद गरीब लोगों के बीच बांटा जा चुका है. जनवरी 2016 में सूर्यगढ़ा में आई कैंप लगाने की बात चल रही है. चिकित्सा प्रभारी डॉ सत्येंद्र कुमार ने गरीब रोगियों के लिए कंबल दिये जाने पर लायंस क्लब को धन्यवाद देते हुए कहा कि संसाधन की कमी की वजह से ऑपरेशन में परेशानी होती थी. यह सामूहिक प्रयास का नतीजा है. लायंस क्लब का काम सराहनीय रहा है. मौके पर बीएचएम प्रफुल्ल कुमार, डॉ अशोक कुमार, पूर्व उपप्रमुख राकेश कुमार, जदयू जिला महासचिव अशोक मंडल, समाजसेवी प्रभाकर सिंह मौजूद थे. मौके पर लायन प्रेम कुमार ने लायन क्वेस्ट प्रोग्राम की चर्चा करते हुए कहा कि इसके लिए देवता-देवी पब्लिक हाइस्कूल सूर्यगढ़ा, न्यू डीपीएस सूर्यगढ़ा, संत मेरी पब्लिक स्कूल सूर्यगढ़ा व सेंट्रल स्कूल सूर्यगढ़ा के शिक्षकों को ट्रेनिंग दिये जाने का प्रस्ताव दिया गया. इससे किशोरावस्था में पड़नेवाली गलत आदतों से बचाव किया जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन