जिले में छह व सात जनवरी को लगेगा कृषि यांत्रिकीकरण मेला

लखीसराय : सोमवार को जिला कृषि पदाधिकारी के कक्ष में कृषि योजना की समीक्षा प्रखंड कृषि पदाधिकारी के साथ की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश ने की. इसमें कृषि विभाग के जैविक खेती कृषि यंत्रीकरण योजना ,डीजल अनुदान सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय […]
लखीसराय : सोमवार को जिला कृषि पदाधिकारी के कक्ष में कृषि योजना की समीक्षा प्रखंड कृषि पदाधिकारी के साथ की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश ने की. इसमें कृषि विभाग के जैविक खेती कृषि यंत्रीकरण योजना ,डीजल अनुदान सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 6 व 7 जनवरी को कृषि यांत्रिकीकरण मेला का आयोजन किया जायेगा.
जिला कृषि पदाधिकारी ने सभी बीएओ को निर्देश दिया कि बिहार सरकार द्वारा किसानों के लिए जो योजना चल रही है. उसका लाभ शत-प्रतिशत किसानों तक पहुंचना सुनिश्चित करें. किसानों को कोई शिकायत ना हो. अगर शिकायत मिली तो जांच में दोषी पाये गये तो पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. बैठक में धमेंद्र चौधरी, जगदीश प्रसाद, जितेन्द्र दास सहित सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










