संकुल स्तरीय तरंग प्रतियोगिता का आयोजन

Published at :28 Dec 2015 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
संकुल स्तरीय तरंग प्रतियोगिता का आयोजन

संकुल स्तरीय तरंग प्रतियोगिता का आयोजन फोटो : 13(पुरस्कार देते अतिथि) जमुई : नगर परिषद क्षेत्र स्थित प्रेम सुखदास मध्य विद्यालय के प्रांगण में महिसौड़ी संकुल की तरंग प्रतियोगिता का आयोजन संकुल समन्वयक अजय कुमार सिंह व हिफर्जुर रहमान के देखरेख में आयोजित किया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए नगर शिक्षक जाफर अली ने […]

विज्ञापन

संकुल स्तरीय तरंग प्रतियोगिता का आयोजन फोटो : 13(पुरस्कार देते अतिथि) जमुई : नगर परिषद क्षेत्र स्थित प्रेम सुखदास मध्य विद्यालय के प्रांगण में महिसौड़ी संकुल की तरंग प्रतियोगिता का आयोजन संकुल समन्वयक अजय कुमार सिंह व हिफर्जुर रहमान के देखरेख में आयोजित किया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए नगर शिक्षक जाफर अली ने बताया कि तरंग प्रतियोगिता में 100 मीटर व 400 मीटर दौड़,लंबी कूद,ऊंची कूद,सुगम संगीत,क्वीज प्रतियोगिता,रंगोली तथा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में वीरेंद्र कुमार और बालिका वर्ग में गुलसवा प्रवीण,400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में निरंजन कुमार व बालिका वर्ग में यासमिन प्रवीण,ऊंची कूद बालक वर्ग में सोनू कुमार व काजल कुमारी,सुगम संगीत में हरिओम तथा सुहानी कुमारी,क्वीज प्रतियोगिता में शिवदत कुमार तथा प्रीति कुमारी व चित्रकला में राजकुमार वर्णवाल तथा सोनाली कुमारी ने सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर शिक्षिका सुजाता कुमारी,शिक्षक अब्दुल रउफ अंसारी,कृष्णकांत पांडेय,कनकलता आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन