संत विनोबा भावे की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

Published at :19 Dec 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
संत विनोबा भावे की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

संत विनोबा भावे की प्रतिमा स्थापित करने की मांग लखीसराय. विनोबा भावे कमेटी के अध्यक्ष बिनोद पाठक ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी संतोष रजक को आवेदन देकर नया बाजार सुधा डेयरी विक्रय केन्द्र या सेंट्रल बैंक के सामने मुख्य सड़क व कबैया सड़क के बीच भूखंड पर संत विनोबा भावे की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग […]

विज्ञापन

संत विनोबा भावे की प्रतिमा स्थापित करने की मांग लखीसराय. विनोबा भावे कमेटी के अध्यक्ष बिनोद पाठक ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी संतोष रजक को आवेदन देकर नया बाजार सुधा डेयरी विक्रय केन्द्र या सेंट्रल बैंक के सामने मुख्य सड़क व कबैया सड़क के बीच भूखंड पर संत विनोबा भावे की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की है. उन्होंने इसके लिए माननीय मुख्य मंत्री बिहार, मुख्य सचिव बिहार पटना, नगर विकास मंत्री, जिला पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी व मुख्य पार्षद को आवेदन दिया है. उन्होंने कहा कि उक्त स्थल को सामाजिक स्तर से वर्षों पूर्व विनोबा भावे चौक के नाम से घोषित किया गया है. जो वर्तमान में भी अवस्थित है. अब वह जगह अतिक्रमणमुक्त कर साफ – सुथरा हो चुका है व सौंदर्यीकरण में योगदान देने के लिए नप पदाधिकारी को धन्यवाद दिया गया. उक्त स्थल पर भूदान आंदोलन के प्रणेता विनोबा भावे की मूर्ति की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन