पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, रेल विकास पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मुलाकात करते आशुतोष

पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और रेल विकास के मुद्दों पर सार्थक चर्चा की. मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की और रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

पीरी बाजार (लखीसराय) से रविराज आनंद की रिपोर्ट: क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर जनप्रतिनिधियों की सक्रियता तेज हो गई है. इसी क्रम में शनिवार को पूर्व जिला परिषद सदस्य सह घोसैठ निवासी आशुतोष कुमार ने पटना स्थित लोक सेवक आवास पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र और भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया.

क्षेत्रीय समस्याओं और रेल सुविधाओं पर दिया जोर

मुलाकात के दौरान आशुतोष कुमार ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण समस्याओं को प्रमुखता से रखा. वार्ता का मुख्य केंद्र बिंदु रेल विकास से संबंधित विषय रहे. उन्होंने क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार, स्थानीय रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया.

कनेक्टिविटी से व्यापार को मिलेगी गति

पूर्व जिला परिषद सदस्य ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की भौगोलिक और आर्थिक स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से न केवल आम जनता का सफर आसान होगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और वाणिज्य को भी नई गति मिलेगी. उन्होंने रेल कनेक्टिविटी में सुधार को क्षेत्र के विकास के लिए अनिवार्य बताया.

मुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आशुतोष कुमार द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरता से सुना और क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है. इस मुलाकात के बाद क्षेत्र के लोगों में विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीद जगी है.

विज्ञापन
Divyanshu Prashant

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन