चरकापत्थर में दो नक्सली वस्फिोटक के साथ गिरफ्तार

Published at :16 Dec 2015 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
चरकापत्थर में दो नक्सली वस्फिोटक के साथ गिरफ्तार

चरकापत्थर में दो नक्सली विस्फोटक के साथ गिरफ्तार एक अन्य संदिग्ध बालक से की जा रही है पूछताछविस्फोटक सामग्री व नक्सली साहित्य बरामदफोटो 12(गिरफ्तार नक्सली रविंद्र व मदन)सोनो (जमुई) , चरकापत्थर थाना क्षेत्र के नवाहर मुड़वाला में नक्सलियों के जमावड़े की गुप्त सूचना पर बीती अर्ध रात्रि में सीआरपीएफ, एसटीएफ व जिला पुलिस बल ने […]

विज्ञापन

चरकापत्थर में दो नक्सली विस्फोटक के साथ गिरफ्तार एक अन्य संदिग्ध बालक से की जा रही है पूछताछविस्फोटक सामग्री व नक्सली साहित्य बरामदफोटो 12(गिरफ्तार नक्सली रविंद्र व मदन)सोनो (जमुई) , चरकापत्थर थाना क्षेत्र के नवाहर मुड़वाला में नक्सलियों के जमावड़े की गुप्त सूचना पर बीती अर्ध रात्रि में सीआरपीएफ, एसटीएफ व जिला पुलिस बल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया़ इस अभियान में पुलिस ने दो नक्सलियाें को विस्फोटक सामग्री व नक्सल साहित्य के साथ गिरफ्तार है़ जानकारी के अनुसार पुलिस इन लोगों के साथ रहे एक दस-बारह वर्षीय बालक को भी हिरासत में लिया गया़ गिरफ्तार दोनों युवको की पहचान विशनपुर निवासी अर्जुन साह का पुत्र रविंद्र साह व दुखन साह का पुत्र मदन साह के रूप में की गयी है़ पुलिस ने इन दोनों के पास से 5 इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर, 5 न्यानेल स्टिक, नक्सली साहित्य व मोबाइल बरामद किया है़ इसकी पुष्टि करते हुए चरकापत्थर थानाध्यक्ष शंकर दयाल प्रभाकर ने बताया कि जिला पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शीर्ष नक्सली नेता सिद्दो कोड़ा, सुरंग यादव व अन्य हथियरबंद नक्सली दस्ता के सदस्य गण किसी हिंसक वारदात को अंजाम देने की नीयत से चरकापत्थर के मुड़वाला में एकत्रित हुए है़ उक्त सूचना के आधार पर सीआरपीएफ,एसटीएफ व जिला पुलिस बल के द्वारा नवाहर मुड़वाला के दुर्गम क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया़ जिसमें दोनों नक्सलियों को विस्फोटक व नक्सली साहित्य के साथ गिरफ्तार किया़ दोनों गिरफ्तार नक्सली व संदिग्ध छोटू से पूछताछ की जा रही है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन