चार दिवसीय प्रशक्षिण कार्यक्रम आयोजित

चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित फोटो 7 (प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते प्रखंड पदाधिकारी व अन्य )गिद्धौर. प्रखंड के किसान भवन में ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जीविका के ब्लाॅक रिसोर्स टीम द्वारा ब्लाॅक प्लानिंग टीम को लेकर चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया़ जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार, […]
चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित फोटो 7 (प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते प्रखंड पदाधिकारी व अन्य )गिद्धौर. प्रखंड के किसान भवन में ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जीविका के ब्लाॅक रिसोर्स टीम द्वारा ब्लाॅक प्लानिंग टीम को लेकर चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया़ जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार, मनरेगा पदाधिकारी नरेश कुमार ,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी मुक्ता, जीविका परियोजना प्रबंधक दिव्य विकास शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया़ मौके पर जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण उपरांत इन सभी विभागीय कर्मियों का टीम गठित कर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में ग्रामीण विकास से जुड़े योजनाओं के संधारण के लिए भेजा जायेगा़ प्रशिक्षण प्राप्त टीम के सदस्य संबंधित पदाधिकारियों के नेतृत्व में ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोगों के जरूरतों के हिसाब से ग्रामीण स्थिति को देख सरकार के इंदिरा आवास, दिन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा प्रोग्राम के तहत सारी योजनाओं का चयन कर विभाग को सूचित करेंगे़ ताकि यहां लोकहित से जुड़े कार्यों को ग्रामीण विकास विभाग के तहत धरातल पर उतरने का प्रयास किया जायेगा़ मौके पर जीविका के ब्लक रिसोर्स टीम लीडर रंजन कुमार ,मनरेगा तकनीकी सहायक धर्मवीर कुमार,लेखपाल अरुण कुमार दास, मोहम्मद सफा रहमानी, कृषि समन्वयक अवध बिहारी, प्रखंड कार्यालय सहायक सत्येन्द्र सिन्हा,के अलावे जीविका व अन्य विभागों से सम्बंधित कई कार्यालय कर्मी मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










