तरंग प्रतियोगिता संपन्न

Published at :16 Dec 2015 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
तरंग प्रतियोगिता संपन्न

तरंग प्रतियोगिता संपन्न मेदनीचौकी. बुधवार को सूर्यगढ़ा शिक्षांचल के दिघड़ी भवानीपुर सीआरसी संकुल स्तरीय बिहार सब जूनियर मीट तरंग प्रतियोगिता आयोजित किया गया. सीआरसीसी विनोद पासवान की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता के एक सौ मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में मवि दिघड़ी भवानीपुर की छात्रा रूपम प्रथम रही. जबकि चार सौ मीटर दौड़ के बालिका […]

विज्ञापन

तरंग प्रतियोगिता संपन्न मेदनीचौकी. बुधवार को सूर्यगढ़ा शिक्षांचल के दिघड़ी भवानीपुर सीआरसी संकुल स्तरीय बिहार सब जूनियर मीट तरंग प्रतियोगिता आयोजित किया गया. सीआरसीसी विनोद पासवान की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता के एक सौ मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में मवि दिघड़ी भवानीपुर की छात्रा रूपम प्रथम रही. जबकि चार सौ मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में उमवि बाकरचक की रीना कुमारी ने बाजी मारी. वहीं बालक वर्ग के सौ मीटर दौड़ में उमवि बाकरचक के रजनीश कुमार अव्वल रहे. चार सौ मीटर दौड़ के बालक वर्ग में मवि दिघड़ी भवानीपुर के छात्र राधेश्याम कुमार ने बाजी मारी. रीले दौड़ में मवि भवानीपुर अव्वल रही. दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण संपर्क पथ पर किया गया. इसके अलावे स्कूल मैदान में लंबी कूद, ऊंची कूद, बाॅलीवाॅल, कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर मवि दिघड़ी भवानीपुर के शिक्षक मुकेश कुमार, चक सलेमपुर मिल्की के चंद्रशेखर जी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन