चार दिवसीय प्रशक्षिण का शुभारंभ

चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ अलीगंज. प्रखंड स्थित बीआरसी परिसर में बुधवार को इंटेनशिव पार्टीसिपेटरी प्लानिंग (आइपीपीइटू) का चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी मो जफर इमाम ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री इमाम ने जानकारी देते हुए बताया कि चार दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षनार्थियों में […]
चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ अलीगंज. प्रखंड स्थित बीआरसी परिसर में बुधवार को इंटेनशिव पार्टीसिपेटरी प्लानिंग (आइपीपीइटू) का चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी मो जफर इमाम ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री इमाम ने जानकारी देते हुए बताया कि चार दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षनार्थियों में मनरेगा कर्मी, पंचायत रोजगार सेवक,इंदिरा आवास सेवक, कृषि सलाहकार, विकास मित्र, आंगबाड़ी सेविका आदि को पंचायत में जन समस्या के चयन को लेकर जानकारी दिया जायेगा. पदाधिकारी श्री जफर ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि आप गांव में जाकर गंभीरता से अधिक से अधिक योजना चयन कर जीविका को उपलब्ध करावें. जीविका के माध्यम से उसे प्रखंड तक पहुंचाया जायेगा. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामरतन सिंह, मनरेगा कनीय अभियंता सुनील कुमार सिंह, प्रखंड समन्वयक राजकुमार प्रसाद यादवेन्दु, प्रखंड परियोजना प्रबंधक सहित कई बीआरपी सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










