सेमीफाइनल में पहुंची ली स्पोर्टिंग शंकरपुर मुंगेर की टीम

सेमीफाइनल में पहुंची ली स्पोर्टिंग शंकरपुर मुंगेर की टीम प्रतिनिधि, मेदनीचौकीस्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में मंगलवार को चैलेंजर ट्राॅफी क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ली स्पोटिंग शंकरपुर मुंगेर की टीम ने एचसीसी हेमजापुर की टीम को 51 रनों से पराजित कर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली. […]
सेमीफाइनल में पहुंची ली स्पोर्टिंग शंकरपुर मुंगेर की टीम प्रतिनिधि, मेदनीचौकीस्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में मंगलवार को चैलेंजर ट्राॅफी क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ली स्पोटिंग शंकरपुर मुंगेर की टीम ने एचसीसी हेमजापुर की टीम को 51 रनों से पराजित कर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंगेर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 219 रनों का लक्ष्य रखा. इसमें रोशन ने 36 गेंद खेलकर सात छक्के व 6 चौके की मदद से सर्वाधिक 74 रनों का योगदान दिया. वहीं हेडन ने 25 गेंद खेलकर चार छक्के व दो चौके की मदद से 35 रन बनाये. बिट्टू ने 10 गेंद खेल कर तीन छक्के व एक चौके की मदद से 25 रनों का योगदान दिया. हुमजापुर टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहित ने चार व राहुल तथा सोनू ने दो-दो खिलाड़ियों को पैवेलियन की राह दिखायी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी हेमजापुर की टीम 19.4 ओवर में मात्र 168 रन बनाकर सिमट गयी. हेमजापुर की ओर से सिकंदर ने मात्र 13 गेंद खेलकर सर्वाधिक 33 रनों का योगदान दिया. मुंगेर के गेंदबाज विकास ने चार, अमन, अंकुर व हेडन ने दो-दो खिलाड़ियों को पैवेलियन की राह दिखायी. मुंगेर टीम के बल्लेबाज रोशन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. कामेंटेटर के रूप में सुधांशु, स्कोरर चंदन व अंपायर संतोष व नवीन थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










