रेलवे लाइन के पास संदग्धिावस्था में मिला अधेड़ का शव, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Published at :03 Dec 2015 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे लाइन के पास संदग्धिावस्था में मिला अधेड़ का शव, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

बड़हिया : बड़हिया नगर के सीमांत पर एनएच 80 किनारे अवस्थित पचमहला ग्रामवासी स्व राम प्यारे महतो के 50 वर्षीय पुत्र अनिल महतो का शव रेलवे लाइन के किनारे संदिग्ध अवस्था में मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को एनएच 80 पर रखकर गुरुवार की सुबह सड़क जाम कर दिया. जाम के कारण एनएच […]

विज्ञापन

बड़हिया : बड़हिया नगर के सीमांत पर एनएच 80 किनारे अवस्थित पचमहला ग्रामवासी स्व राम प्यारे महतो के 50 वर्षीय पुत्र अनिल महतो का शव रेलवे लाइन के किनारे संदिग्ध अवस्था में मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को एनएच 80 पर रखकर गुरुवार की सुबह सड़क जाम कर दिया. जाम के कारण एनएच 80 पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

मरांची व पचमहला थानाध्यक्ष व हथीदह पुलिस निरीक्षक के साथ बाढ़ अनुमंडल में पद स्थापित एएसपी मनोज तिवारी लगातार जाम स्थल पर कैंप किये हुए थे. उनके द्वारा भीड़ को समझा कर सड़क जाम समाप्त करने का प्रयास कर रहे थे लेकिन आक्रोशित भीड़ मृतक अनिल महतो को ढूंढ़ने निकले 20 वर्षीय पुत्र टुनटुन महतो को बरामद करने तथा हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे.

एएसपी मनोज तिवारी व मरांची थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर ने डॉग स्कॉयड बुलाकर लापता टुनटुन महतो को बरामद करने व मृतक अनिल महतो के हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए सुराग पाने का प्रयास करने में जुट गयी थी.

ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनिल महतो को बुधवार की शाम कुछ ग्रामीण ने बुलाकर प्रावि पचमहला के पीछे ले गये और शराब पीने व पिलाने लगे तथा अंधेरा होने पर उसकी गला घोट कर हत्या कर शव को जलालपुर हॉल्ट के पास फेंक दिया.

ग्रामीणों के मुताबिक जब अंधेरा होने पर अपने पिता को खोजने गये तो हत्यारे ने टुनटुन महतो को भी कब्जे में लेकर टाल दियारा की ओर लेते चले गये. जहां से उसका गमछा मिला. एएसपी मनोज तिवारी के मुताबिक अभी तक सफलता नहीं मिली है. जाम को समझा बुझाकर हटा लिया गया है. जल्द ही हत्यारे की गिरफ्तारी की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन