डीलरों ने की खाद्यान्न तौल कर देने की मांग

Published at :03 Dec 2015 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
डीलरों ने की खाद्यान्न तौल कर देने की मांग

डीलरों ने की खाद्यान्न तौल कर देने की मांग प्रखंड फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएसन के सदस्यों ने की बैठकराज्य खाद्य निगम के गोदाम प्रबंधक को दिया आवेदनसोनो. प्रखंड के जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं ने गोदाम प्रबंधक से खाद्यान को तौल कर आपूर्ति करने का आग्रह किया है़ बुधवार को प्रखंड फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन […]

विज्ञापन

डीलरों ने की खाद्यान्न तौल कर देने की मांग प्रखंड फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएसन के सदस्यों ने की बैठकराज्य खाद्य निगम के गोदाम प्रबंधक को दिया आवेदनसोनो. प्रखंड के जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं ने गोदाम प्रबंधक से खाद्यान को तौल कर आपूर्ति करने का आग्रह किया है़ बुधवार को प्रखंड फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले शिवशरण पांडेय की अध्यक्षता में डीलरों ने इस संदर्भ में बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की. बैठक में डीलरों ने बताया कि गोदाम से प्राप्त खाद्यान तौल कर नहीं दिये जाने से कार्डधारियों के बीच खाद्यान के वितरण में कठिनाई का सामना करना पड़ता है़ प्राय: इस मुद्दे को लेकर कार्डधारियों से कहासुनी होती है.और हम डीलरों को उनके आक्रोश व दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है़ बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गोदाम से खाद्यान के उठाव के समय उसका तौल कराया जाय़ इस संदर्भ में एसोसिएशन की ओर से एक आवेदन राज्य खाद्य निगम के सोनो गोदाम प्रबंधक को आवेदन दिया गया है़ बैठक में संघ के अध्यक्ष शिवशरण पांडेय के अलावे सचिव त्यानंद सिंह, सुरेंद्र पांडेय, महेश कुमार चौधरी, मुकेश सिंह, मुस्तकीम अंसारी, विजय कुमार सिंह,नरसिंह यादव, महेंद्र दास सहित कई डीलर मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन