सरयुग साह हत्या कांड का एक और नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

सरयुग साह हत्या कांड का एक और नामजद अभियुक्त गिरफ्तार लक्ष्मीपुर . थाना की पुलिस ने छापेमारी कर गौरा निवासी सरयुग साह हत्या के एक और नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. गिरफ्तार अभियुक्त गौरा गांव के ही शंभू मंडल बताया जाता है. थानाध्यक्ष देवानंद पासवान ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया […]
सरयुग साह हत्या कांड का एक और नामजद अभियुक्त गिरफ्तार लक्ष्मीपुर . थाना की पुलिस ने छापेमारी कर गौरा निवासी सरयुग साह हत्या के एक और नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. गिरफ्तार अभियुक्त गौरा गांव के ही शंभू मंडल बताया जाता है. थानाध्यक्ष देवानंद पासवान ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार शंभू मंडल को जेल भेज दिया गया है. अब तक दो अभियुक्त की गिरफ्तारी हो चुकी है. चार की गिरफ्तारी बांकी है. उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. बताते चलें कि बीते सप्ताह गौरा निवासी सरयुग साह की हत्या दिन दहाड़े अपने खेत से लौटने वक्त गांव में ही पूर्व से घात लगाये हत्यारों ने गोली मार कर हत्या कर दिया था. जिसमें छ: नामजद अभियुक्त बनाये गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










