36 हजार घूस लेते धराये मनरेगा पीओ

Published at :01 Dec 2015 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
36 हजार घूस लेते धराये मनरेगा पीओ

36 हजार घूस लेते धराये मनरेगा पीओसिकंदरा में हैं पदस्थापितजमुई स्थित आवास में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने की छापेमारीफोटो : 12(निगरानी विभाग के कब्जे में सिकंदरा मनरेगा पी ओ रामकुमार)प्रतिनिधि, सिकंदरा(जमुई) निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को सिकंदरा के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी(पीओ) राम कुमार को उनके जमुई स्थित आवास से 36 […]

विज्ञापन

36 हजार घूस लेते धराये मनरेगा पीओसिकंदरा में हैं पदस्थापितजमुई स्थित आवास में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने की छापेमारीफोटो : 12(निगरानी विभाग के कब्जे में सिकंदरा मनरेगा पी ओ रामकुमार)प्रतिनिधि, सिकंदरा(जमुई) निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को सिकंदरा के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी(पीओ) राम कुमार को उनके जमुई स्थित आवास से 36 हजार रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. प्रखंड क्षेत्र के गोखुला फतेहपुर पंचायत के मुखिया योगेंद्र मंडल की शिकायत पर निगरानी अन्वेशन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को तकरीबन 11 बजे मनरेगा पीओ राम कुमार के जमुई स्थित आवास पर धावा बोला. इस दौरान पीओ राम कुमार निगरानी विभाग द्वारा बिछाये गये जाल में आसानी से फंस गये और मुखिया योगेंद्र मंडल से मनरेगा योजना में लंबित बिल भुगतान के एवज में बतौर रिश्वत 36 हजार रूपया लेते दबोचे गये. योजनाओं में लंबित राशि के भुगतान के लिए मांगी थी रिश्वतपीओ रामकुमार की गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम ने सिकंदरा मनरेगा कार्यालय में आकर योजनाओं से संबंधित दस्तावेजों को जांच के लिए जब्त कर लिया. निगरानी विभाग के छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे डीएसपी विनय कुमार ने जांच के दौरान मनरेगा कार्यालय में संवाददाताओं को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि चार दिन पूर्व गोखुला फतेहपुर पंचायत में मुखिया योगेंद्र मंडल ने सिकंदरा के मनरेगा पीओ रामकुमार द्वारा पंचायत में मनरेगा द्वारा संचालित 8 योजनाओं में लंबित 6 लाख 19 हजार 600 रुपये के भुगतान के लिए 36 हजार रुपया रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दर्ज करायी थी. पीओ को लेकर पटना गयी टीममुखिया द्वारा शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद निगरानी विभाग ने एएसआइ सुरेंद्र पासवान के द्वारा मामले का सत्यापन करवाया गया. मामला सही पाये जाने के बाद मंगलवार को शिकायतकर्ता योगेंद्र मंडल को रिश्वत देने के लिए पीओ के आवास पर भेजा गया. रिश्वत देने के पूर्व सभी नोटों का सीरियल नंबर दर्ज कर लिया गया था. रिश्वत देने के दौरान शिकायतकर्ता के साथ निगरानी के एएसआइ सुरेंद्र पासवान भी मौजूद थे. पीओ द्वारा 36 हजार रुपया लेकर अपने जेब में रखने के बाद निगरानी की टीम ने धावा बोला और पीओ राम कुमार को रिश्वत के पैसे के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार के बाद निगरानी की टीम पीओ रामकुमार को लेकर पटना चली गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन