युवक की हत्या कर शव को बहियार में फेंका

युवक की हत्या कर शव को बहियार में फेंका मृतक युवक निचली सेवा रजक टोला का निवासीप्रखंड में स्थानीय प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे है अपराधीफोटो: 18( लाश को देखने उमड़ी भीड़)गिद्धौर . थाना क्षेत्र के सेवा पंचायत के निचली सेवा रजक टोला 25 वर्षीय पुत्र मिंटू रजक की शव को पुलिस ने मंगलवार […]
युवक की हत्या कर शव को बहियार में फेंका मृतक युवक निचली सेवा रजक टोला का निवासीप्रखंड में स्थानीय प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे है अपराधीफोटो: 18( लाश को देखने उमड़ी भीड़)गिद्धौर . थाना क्षेत्र के सेवा पंचायत के निचली सेवा रजक टोला 25 वर्षीय पुत्र मिंटू रजक की शव को पुलिस ने मंगलवार संध्या बहियार से बरामद किया है. परिजनों ने बताया कि मिंटूबीते सोमवार संध्या अपने घर से गांव के ही रामोवतार साव के यहां पुआल पहुंचाने की बात कह ट्रैक्टर से निकला था. देर रात जब वह घर नहीं लौटा तो हमलोगों को चिंता होने लगी. देर रात्रि तक घर नहीं लौटने पर हमलोग गांव सहित आसपास में खोजबीन किया. मंगलवार की शाम सेवा पहाड़ी स्थित मैदान के पास खेल रहे बच्चों ने इसकी लाश को देख कर सूचना दिया. परिजनों ने आशंका जाहिर करते हुए बताया कि अपराधियों ने पहले मिंटू की कहीं हत्या कर उसकी लाश को यहां पर फेंक दिया है. मृतक के भाई अमित कुमार व कन्हैया ने जानकारी देते बताया कि मिंटू यदा कदा अपना काम निबटा कर गांव के ही उपेन्द्र रजक के घर के पास सो जाया करता था. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विजय कुमार यादुवेंदु घटनास्थल पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










