मशीन खरीदने बनारस गया व्यपारी अब तक घर नहीं लौटा

मशीन खरीदने बनारस गया व्यपारी अब तक घर नहीं लौटा झाझा : नगर क्षेत्र के हेलजोत बस स्टैंड के व्यवसायी मशीन खरीदने बनारस गया जो आज तक वापस नहीं लौटा़ इस बाबत व्यपारी का भाई झाझा रेल थाना में एक आवेदन दिया है़ आवेदन में व्यपारी का भाई रंजन कुमार बर्णवाल ने बताया कि मेरा […]
मशीन खरीदने बनारस गया व्यपारी अब तक घर नहीं लौटा
झाझा : नगर क्षेत्र के हेलजोत बस स्टैंड के व्यवसायी मशीन खरीदने बनारस गया जो आज तक वापस नहीं लौटा़ इस बाबत व्यपारी का भाई झाझा रेल थाना में एक आवेदन दिया है़ आवेदन में व्यपारी का भाई रंजन कुमार बर्णवाल ने बताया कि मेरा भाई संजय कुमार बर्णवाल बीते 26 नवंबर को घर से यह कह कर निकला कि नमकीन बनाने की मशीन खरीदने बनारस जा रहे है़ झाझा में उक्त तिथि को हैदराबाद-दरभंगा ट्रेन पर सवार हो गया.
शहर होते हुए बनारस जाने की बात कही़ कई दिनों से भाई से कोई संपर्क नहीं हो पाया है़ उनका मोबाइल भी बंद है़ हम सभी घर वाले काफी परेशांन है़ थाना अध्यक्ष से भाई की सकुशल बरामद्गी की गुहार लगाई है़ इस बाबत लोकल थाना के ऑन ड्यूटी एस आई दुबे देवगुरु ने बताया कि मामला रेल थाना के होने के नाते जीआरपी भेज दिया गया़ रेल थाना अध्यक्ष ब्रिजनंद ने बताया कि ऐसी कोइ जानकारी नहीं मिली है ़यदि कोई आवेदन देता है तो निश्चित छानबीन किया जाएगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










