चकाई की जनता के लिए मेरा जान न्योछावर है : सुमित

Published at :19 Nov 2015 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
चकाई की जनता के लिए मेरा जान न्योछावर है : सुमित

चकाई की जनता के लिए मेरा जान न्योछावर है : सुमित फोटो 7 (कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह व अन्य लोग.प्रतिनिधि, चकाई भले ही चकाई विधानसभा से चुनाव हार गया हूं. लेकिन यहां की जनता के लिए मेरा सेवा भाव कम नहीं हो सकता है. यहां के जन समस्या के निदान […]

विज्ञापन

चकाई की जनता के लिए मेरा जान न्योछावर है : सुमित फोटो 7 (कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह व अन्य लोग.प्रतिनिधि, चकाई भले ही चकाई विधानसभा से चुनाव हार गया हूं. लेकिन यहां की जनता के लिए मेरा सेवा भाव कम नहीं हो सकता है. यहां के जन समस्या के निदान को लेकर मैं कभी भी पीछे नहीं हटूंगा. उक्त बातें चकाई के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने डाक बंगला के प्रांगण में सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के समक्ष कही. उन्होनें आगे कहा कि यहां की जनता ने पिछले विधानसभा चुनाव की अपेक्षा मुझे इस बार लगभग 14000 हजार मत अधिक दिया है. इसके लिए मैं हृृदय से अभार व्यक्त करता हूं. भले ही इस बार मैं आपका विश्वास जीतने में असफल रहा लेकिन क्षेत्र के लिए मैंने जो वादा किया था उस पर मेरा प्रयास जारी रहेगा. मैं यहां के जनता की हकमारी कभी भी बरदाश्त नहीं करूंगा और न ही बरहट के बिचौलिये को चकाई को अपने ढंग से चलाने का प्रयास करने देगे़ं उनके साजिश को सफल नहीं होने दूंगा़ पूर्व विधायक श्री सिंह ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि आपकी सेवा में दिन रात तैयार हूं. इसके उपरांत पूर्व विधायक सुमित सिंह ने चकाई नावा आहर छठ घाट पर लगे गोशाला मेला में पहुंच कर पूजा अर्चना की तथा अपने सैकड़ों समर्थकों से बातचीत की़ इस मौके पर राजीव रंजन पांडेय, भुनेश्वर पासवान,रंजीत राय, बालेश्वर दास, सुली राय, पप्पू राय, शुबल पांडेय, गोलटु तिवारी, दिलीप उपाध्याय, पल्टु उपाध्याय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन