रंगदारी मांगने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

रंगदारी मांगने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार जमुई : पुलिस ने होटल नीरज इंटरनेशनल के मालिक समेत शहर के कई नामचीन व्यवसायियों से रंगदारी मांगने के आरोप में बोकारो (झारखंड) से खैरा थाना क्षेत्र के हथियापत्थर निवासी मो रईस अंसारी को गिरफ्तार किया है. इस बाबत जानकारी देते हुए अवर निरीक्षक अशोक कुमार ने […]
रंगदारी मांगने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार
जमुई : पुलिस ने होटल नीरज इंटरनेशनल के मालिक समेत शहर के कई नामचीन व्यवसायियों से रंगदारी मांगने के आरोप में बोकारो (झारखंड) से खैरा थाना क्षेत्र के हथियापत्थर निवासी मो रईस अंसारी को गिरफ्तार किया है.
इस बाबत जानकारी देते हुए अवर निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि यह युवक विगत कुछ महीनों से कभी सुरेश मुंडा(मरियम पहाड़ी,चकाई), गरीब मियां, दिवाकर सिंह,शंकर साव आदि के नाम ेसे अपने को नक्सली बता कर होटल नीरज इंटरनेशनल के मालिक से 20 लाख रूपये की मांग की थी. इसके अलावे भी शहर के कई व्यवसायियों से रंगदारी की मांग कर रहा था.
रंगदारी के मामले को लेकर होटल नीरज इंटरनेशनल के मालिक द्वारा 15 नवंबर को सदर थाना को लिखित आवेदन दिया गया था. पुलिस इस पर लगातार नजर रख रही थी.
कभी इसका टॉवर लोकेशन सोनो का अगहरा में मिल रहा था तो कभी बोकारो में. पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर उक्त युवक के खिलाफ कांड संख्या 300/15 के तहत मामला दर्ज कर बोकारो से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










