जमीन विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट

Published at :18 Nov 2015 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट

गिद्धौर : प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पंचायत अंतर्गत पड़ने वाले महुलीगढ़ ग्राम में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई. जानकारी के अनुसार गिद्घौर प्रखंड के महुलीगढ़ ग्राम में वर्षों से चले आ रहे जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के अपने चचेरे भाईयों में वर्षों से […]

विज्ञापन

गिद्धौर : प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पंचायत अंतर्गत पड़ने वाले महुलीगढ़ ग्राम में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई. जानकारी के अनुसार गिद्घौर प्रखंड के महुलीगढ़ ग्राम में वर्षों से चले आ रहे जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के अपने चचेरे भाईयों में वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है.

बुधवार को जमीनी विवाद में बंटवारे को लेकर उक्त वक्त मामला गहरा गया, जब पहले पक्ष के सुंदर तांती के पुत्र संतोष तांती, नवल तांती, प्रमोद तांती व बिनोद तांती पिता स्व. लोकनाथ तांती पर दूसरे पक्ष के अपने ही चचेरे भाई उमेश तांती व रंजीत तांती पिता कारू तांती के बीच जमीन बंटवारे को लेकर पहले पक्ष के सुंदर तांती एवं लोकनाथ तांती के परिजनों पर दवाब बनाया जा रहा था. जबकि उक्त जमीन विवाद को लेकर न्यायालय में बंटवारा सूट का मामला चल रहा है.

घटना को लेकर गिद्घौर दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ईलाजरत पहले पक्ष के संतोष तांती ने जानकारी देते बताया कि अपने परिवार के दूसरे पक्ष के रिश्ते में चचेरे भाई उमेश तांती के द्वारा कई वर्षों से जमीन बंटवारे को लेकर दवाब बनाया जा रहा था. जबकि इस जमीनी विवाद को लेकर पूर्व से ही दोनों पक्षों के बीच न्यायालय जमुई में मामला चल रहा है.

बावजूद इसके बुधवार को उमेश तांती अपने ससुराल से अपने समर्थकों के साथ जमीन बंटवारे को लेकर दबाब बनाने लगे. इसी दौरान जमीन विवाद को ले समझाने व शांति से बैठ हल निकालने की बात विचार हो रही थी तभी उमेश तांती द्वारा हमलोगों पर कुदाल व खंती से जानलेबा हमला कर दिया. वहीं जमीनी विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के उमेश तांती ने बताया कि हमारे चचेरे भाई के द्वारा मेरे हिस्से की जमीन मुझे नहीं दी जा रही है.

जबकि कई बार हमारे द्वारा जमीन को लेकर इनलोगों से गुहार लगायी गयी. इस घटना में गंभीर रूप से घायलों का ईलाज कर रहे दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा पदाधिकारी डा शब्बीर अहमद चौधरी ने बताया कि इस घटना में पहले पक्ष के संतोष तांती का बायां हाथ की अंगूली टूट गई है. वही बिनोद, नवल एवं प्रमोद तांती को सिर में गंभीर चोटें आई है.

इधर दूसरे पक्ष के गंभीर रूप से घायल रंजीत तांती की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए मेरे द्वारा तत्क्षण सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया. इधर दूसरे पक्ष के उमेश के बायां हाथ की कलाई टूट गयी. वहीं पहले पक्ष के संतोष एवं दूसरे पक्ष के उमेश तांती को भी बेहतर इलाज हेतु जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन