पंडित नेहरू की 125 वीं जयंती मनायी गयी

Updated at :14 Nov 2015 8:04 PM
विज्ञापन
पंडित नेहरू की 125 वीं जयंती मनायी गयी

पंडित नेहरू की 125 वीं जयंती मनायी गयी फोटो : 13(जयंती समारोह में भाग लेते कांग्रेसी कार्यकर्ता)जमुई . स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्र भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125 वीं जयंती जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनायी गयी. मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए […]

विज्ञापन

पंडित नेहरू की 125 वीं जयंती मनायी गयी फोटो : 13(जयंती समारोह में भाग लेते कांग्रेसी कार्यकर्ता)जमुई . स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्र भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125 वीं जयंती जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनायी गयी. मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि हम सबों को उनके बताये हुए मार्गों पर चलना चाहिए. तभी देश का विकास संभव है. महिला अध्यक्ष देवी कुमार ने संबोधन में कहा कि नेहरू जी का जीवन इस देश के विकास के लिए समर्पित था. इस अवसर पर प्रधान महासचिव निवास कुमार,शशिभूषण सिंह,विशुन राम,मृत्युंजय पांडेय,रामाश्रय सिंह,साकेंद्र सिंह,रामदेव राम,ब्रह्मदेव पासवान आदि मौजूद थे.वहीं दूसरी ओर स्थानीय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125 वीं जयंती बाल दिवस के रूप में मनायी गयी. सर्व प्रथम विद्यालय के निदेशक डा.मनोज कुमार सिन्हा व प्राचार्य डा. अजय कुमार सिंह ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया. मौके पर उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे इस देश के भविष्य है और पंडित नेहरू को बच्चों से काफी स्नेह था. हमें उनके बताये हुए मार्गों पर चलना चाहिए. इस अवसर पर शिक्षक मंजीत सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन