सफाई को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली

Updated at :14 Nov 2015 8:04 PM
विज्ञापन
सफाई को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली

सफाई को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली फोटो :7 (जागरूकता रैली में भाग लेते सफाई कर्मी व अन्य लोग)जमुई . नगर परिषद जमुई की ओर से वार्ड नंबर 25,26,27,28,29 एवं 30 में घर-घर से कूड़े कचरे का उठाव व संपूर्ण स्वच्छता हेतु सफाई कर्मियों तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से जन जागरूकता रैली निकाली गयी. […]

विज्ञापन

सफाई को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली फोटो :7 (जागरूकता रैली में भाग लेते सफाई कर्मी व अन्य लोग)जमुई . नगर परिषद जमुई की ओर से वार्ड नंबर 25,26,27,28,29 एवं 30 में घर-घर से कूड़े कचरे का उठाव व संपूर्ण स्वच्छता हेतु सफाई कर्मियों तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से जन जागरूकता रैली निकाली गयी. इस बाबत जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि अब सफाई कर्मी सिटी बजा कर प्रत्येक घर से सुबह 7 बजे से लेकर 12 बजे तक कूड़े कचरे का संग्रहण ट्रॉली में करेंगे. इससे पूरा नगर साफ सुथरा होगा. उन्होंने कहा कि नगर को साफ सुथरा बनाना ही हम सबों का लक्ष्य है. इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी सुभाष कुमार ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि जमुई शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाये तथा लोगों को अपने-अपने मुहल्लों को साफ सुथरा रखने का संकल्प भी दिलाया गया. इस अवसर पर नप उपाध्यक्ष अनिल कुमार, नगर पार्षद अशोक कुमार,पुतुल देवी,सकलदेव कुमार दास,समाजसेवी मनोज कुमार सिन्हा,रसिद अंसारी,जुलो मियां आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन