बाल दिवस पर याद किये गये चाचा नेहरू

बाल दिवस पर याद किये गये चाचा नेहरू अलीगंज. प्रखंड क्षेत्र के आनंद विद्या निकेतन के प्रांगण मेंं शनिवार को प्रोफेसर आनंद लाल पाठक की अध्यक्षता में भारत की पूर्व प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू की जयंती समारोह पूर्वक आयोजन किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्या पूजा पाठक ने कहा कि भारत […]
बाल दिवस पर याद किये गये चाचा नेहरू अलीगंज. प्रखंड क्षेत्र के आनंद विद्या निकेतन के प्रांगण मेंं शनिवार को प्रोफेसर आनंद लाल पाठक की अध्यक्षता में भारत की पूर्व प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू की जयंती समारोह पूर्वक आयोजन किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्या पूजा पाठक ने कहा कि भारत पूर्व प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू बच्चों को काफी स्नेह व प्यार देते थे. इसलिए पुरे देश के बच्चों उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कह कर पुकारा करते थे. वही शिक्षक मधुसुदन कुमार ने कहा की चाचा नेहरू के जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. वे इस बात पर हमेशा जोड़ देते थे की चाचा नेहरू बच्चों को हर मोड़ पर प्यार और स्नेह की जरूरत होती है. क्योंकि वे देश की अमुल्य संपदा है. परमानंद सिंह ने कहा कि बाल दिवस बच्चों को सर्मपित भारत का राष्टीय त्योहार है. यह खास दिन बच्चों को स्वस्थ्य,निर्भिक ,आत्मविश्वासी और योग्य बनने को प्रेरित करता है. यह संदेश देता है की हम सभी चाचा नेहरू की तरह देश भक्त व प्ररिश्रमी बने. विद्यालय के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्र म का भी आयोजन किया गया वहीं डीपीएस पब्लिक स्कूल चन्द्रदीप में भी बाल दिवस के मौके पर चाचा नेहरू की जयंती विद्यालय के निदेशक सौरभ कुमार की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाया गया. मौके पर नागेश्वर प्रसाद,मुन्नी पाठक ,खुशबु कुमारी,नफीसा खातुन,रंजीत कुमार,मो़ दीलजान के अलावे बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र छात्रा उपस्थित थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










