मेदनीचौकी में श्रद्धा के महापर्व छठ की तैयारी अंतिम चरण में

Updated at :14 Nov 2015 6:59 PM
विज्ञापन
मेदनीचौकी में श्रद्धा के महापर्व छठ की तैयारी अंतिम चरण में

मेदनीचौकी में श्रद्धा के महापर्व छठ की तैयारी अंतिम चरण में फोटो:07चित्र परिचय-सफाई करता युवक मेदनीचौकी. पुत्र प्राप्ति की कामना, संतान की मंगल कामना, रोग मुक्ति की कामना व सुख समृद्धि के लिए घर-घर श्रद्धा ओर भक्ति के साथ मनाये जाने वाले छठ पर्व की तैयारी अंतिम चरण में है. इस विशेष पर्व को लेकर […]

विज्ञापन

मेदनीचौकी में श्रद्धा के महापर्व छठ की तैयारी अंतिम चरण में फोटो:07चित्र परिचय-सफाई करता युवक मेदनीचौकी. पुत्र प्राप्ति की कामना, संतान की मंगल कामना, रोग मुक्ति की कामना व सुख समृद्धि के लिए घर-घर श्रद्धा ओर भक्ति के साथ मनाये जाने वाले छठ पर्व की तैयारी अंतिम चरण में है. इस विशेष पर्व को लेकर मेदनीचौकी समेत प्रखंड के विभिन्न बाजारों में सूप, डाला, डलिया, फल, मेवा, ईख, नारियल आदि की दुकानें सज गयी हैं. बड़का पर्व के नाम से प्रसिद्ध छठ पर्व के मद्देनजर विभिन्न पूजा समितियों व स्वयंसेवी संगठनों द्वारा गली मोहल्लों में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है. सलेमुपर गांव में कुंदन कुमार, चंदन कुमार, रंजन कुमार, पुरुषोत्तम, गौतम आदि के द्वारा लाला चौक से पुवारी टोला सरकारी कुएं तक गलियों व नालियों की सफाई की गयी. तालाबों में पूजा हेतु घाटों को बनाया जा रहा है. महाश्वेता छठ समिति सूर्यपुरा, छठ पूजा समिति पटेलपुर आदि द्वारा स्थानीय किऊल नदी के विभिन्न घाटों, सूर्यपुरा बाजार घाट, पटेलपुर पुल घाट, रूइया पट्टी घाट, शंकर घाट, बाजार घाट, जगदीशुपर घाट, कटेहर घाट, बुढ़ानाथ घाट, अवगिल घाट, हुसैना घाट, रसूलपुर आदि घाटों की सफाई की जा रही है. जिसमें ताजपुर पंचायत मुखिया प्रेमा कुमारी, वंशीपुर मुखिया माधवी लता, खावा राजपुर मुखिया सुनीला देवी, अवगिल रामपुर मुखिया अजय पासवान की देखरेख में घाटों का समतलीकरण किया जा रहा है. सूर्यगढ़ा बीडीओ धरमजीत कुमार प्रभाकर व सीओ प्रेम कुमार द्वारा मेदनीचौकी व सूर्यपुरा के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया गया.घाटों की बेरिकेडिंग करने की मांगमेदनीचौकी. प्रदेश युवा जदयू के पूर्व सचिव प्रवीण कुमार पंकज ने प्रशासन से मेदनीचौकी समेत प्रखंड के अलीनगर, निस्ता से रसुलपुर तक किऊल नदी के विभिन्न घाटों पर बेरिकेडिंग लगाने की प्रशासन से मांग की है. कई घाटों की स्थिति अच्छी नहीं है. घाटों पर एकाएक गड्ढा मिल जाता है जिसमें दस से पंद्रह फुट पानी है. इस संबंध में श्री पंकज ने शनिवार को सूर्यगढ़ा बीडीओ व सीओ से सम्पर्क कर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन