नगर परिषद बोर्ड की बैठक

Updated at :14 Nov 2015 6:59 PM
विज्ञापन
नगर परिषद बोर्ड की बैठक

नगर परिषद बोर्ड की बैठक फोटो : 4(बैठक में भाग लेती नप अध्यक्षा जया कुमारी व अन्य)राजस्व संग्रह के लिए नयी एजेंसी का चयन करने का निर्णयनगर परिषद का सुदृढ़ होगा सफाई व्यवस्था रिफ्यूज कॉम्पेक्टर, पांच ऑटो टीपर तथा 30 ठेला खरीदने का निर्णय प्रतिनिधि, जमुई नगर परिषद बोर्ड की बैठक स्थानीय परिषद कार्यालय में […]

विज्ञापन

नगर परिषद बोर्ड की बैठक फोटो : 4(बैठक में भाग लेती नप अध्यक्षा जया कुमारी व अन्य)राजस्व संग्रह के लिए नयी एजेंसी का चयन करने का निर्णयनगर परिषद का सुदृढ़ होगा सफाई व्यवस्था रिफ्यूज कॉम्पेक्टर, पांच ऑटो टीपर तथा 30 ठेला खरीदने का निर्णय प्रतिनिधि, जमुई नगर परिषद बोर्ड की बैठक स्थानीय परिषद कार्यालय में नप अध्यक्षा जया कुमारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक के दौरान सिविल सर्जन डाॅ अजीत कुमार ने बताया कि छठ पर्व को लेकर सभी घाट पर ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव किया जायेगा. इस दौरान प्रभाग संख्या 6 और प्रभाग संख्या 16 के नगर पार्षद ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्क्रमित मध्य विद्यालय को उत्क्रमित कर उच्च विद्यालय बनाने का अनुरोध किया. डीइओ बीएन झा ने सभी नगर पार्षद से हमेशा अपने-अपने के विद्यालय का औचक निरीक्षण करने का अनुरोध किया. नगर परिषद क्षेत्र के लोगों से राजस्व संग्रह के लिए नयी एजेंसी का चयन करने और प्रत्येक वार्ड से 15-20 लाख रुपये की योजना का चयन सड़क व नाली के लिए किया गया. सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक रिफ्यूज कॉम्पेक्टर,पांच ऑटो टीपर तथा 30 ठेला खरीदने का निर्णय लिया गया. इसके अलावे विज्ञापन नियमावली 2015 बनाने का निर्णय लिया गया. ताकि प्रचार प्रसार करने वालों से कर वसूला जा सके. होल्डिंग टैक्स वसूली के लिए एजेंसी का चयन करने के लिए निविदा निकालने तथा नगर परिषद का वेबसाईट बनाने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल प्रसाद साह, कार्यपालक पदाधिकारी सुभाष कुमार, नगर पार्षद राजीव कुमार सिंह, सुमित्रा देवी, सोनमा देवी, रंजीत मंडल, अरविंद कुमार सिंह,अलका सिंह, नारायण मंडल, मुकेश पासवान, अनवरी खातून, सूर्यनारायण रावत, जगदीश यादव, फरीदा प्रवीण, राकेश कुमार सिन्हा, ममता देवी, प्रदीप राम, राधा देवी, राजेंद्र पाल, मीना देवी, सकलदेव दास समेत दर्जनों नगर पार्षद मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन