बीड़ी मजदूर यूनियन के सदस्यों की बैठक

बीड़ी मजदूर यूनियन के सदस्यों की बैठक जमुई . बिहार स्टेट बीड़ी मजदूर यूनियन के सदस्यों की जिला शाखा की बैठक रविवार को मलयपुर स्थित एक निजी होटल के प्रांगण में हुई. मौके पर उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए महासचिव शिवशंकर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार श्रम संबंधी मामलों में एकतरफा कदम उठा […]
बीड़ी मजदूर यूनियन के सदस्यों की बैठक जमुई . बिहार स्टेट बीड़ी मजदूर यूनियन के सदस्यों की जिला शाखा की बैठक रविवार को मलयपुर स्थित एक निजी होटल के प्रांगण में हुई. मौके पर उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए महासचिव शिवशंकर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार श्रम संबंधी मामलों में एकतरफा कदम उठा रही है. उन्होंने कहा कि बीड़ी श्रमिकों एवं किसानों के सवाल को लेकर ग्रामीण स्तर से लेकर जिला स्तर तक नुक्कड़ सभा का आयोजन शीघ्र ही किया जायेगा. बीड़ी श्रमिकों के आवास,समाजिक सुरक्षा पेंशन आदि की उपलब्धि शुन्य है. श्री सिंह ने कहा कि सरकार से सुविधाओं की मांग करने वाले लोगों पर माओवादी कह कर पुलिसिया जुल्म ढाया जाता है, जो गंभीर चिंता का विषय है. इस अवसर पर बीड़ी मजदूर यूनियन के दर्जनों सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










