डीजल अनुदान की राशि नहीं मिलने से मायूस हैं किसान

Updated at :01 Nov 2015 6:46 PM
विज्ञापन
डीजल अनुदान की राशि नहीं मिलने से मायूस हैं किसान

डीजल अनुदान की राशि नहीं मिलने से मायूस हैं किसान जमुई . जिले के हजारों किसान अभी तक डीजल अनुदान नहीं मिलने से काफी मायूस है. किसानों की माने तो सरकार के द्वारा पूर्व में ही किसानों को पांच पटवन के लिए डीजल अनुदान की राशि देने की घोषणा की गयी थी. लेकिन अभी तक […]

विज्ञापन

डीजल अनुदान की राशि नहीं मिलने से मायूस हैं किसान जमुई . जिले के हजारों किसान अभी तक डीजल अनुदान नहीं मिलने से काफी मायूस है. किसानों की माने तो सरकार के द्वारा पूर्व में ही किसानों को पांच पटवन के लिए डीजल अनुदान की राशि देने की घोषणा की गयी थी. लेकिन अभी तक एक पटवन के लिए डीजल अनुदान नहीं दिया गया है. कई किसानों ने बताया कि हमलोग डीजल अनुदान के लिए आवेदन पत्र के साथ जमीन की रसीद, किसान निबंधन प्रमाणपत्र की छायाप्रति, बैंक खाता की छायाप्रति और पहचान पत्र की छाया प्रति संलग्न कर काफी पूर्व में प्रखंड कार्यालय में जमा कर चुके हैं और तब से लेकर आज तक प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा कर थक चुके है. कुछ दिन पूर्व तो प्रखंड के अधिकारियों ने बताया था कि विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लग गयी है. इसलिए अभी डीजल अनुदान का वितरण संभव नहीं है. चुनाव खत्म होने के बाद भी अधिकारी शीघ्र ही डीजल अनुदान की राशि मिल जाने की बात कह कर टाल मटोल कर रहे हैं. किसान अरविंद कुमार सिंह, नेपाली राम, महावीर मांझी,अनिरूद्ध तिवारी,दिवाकर कुमार, रामकिशोर सिंह, रामेंद्र कुमार, निरंजन सिंह, अनिल दूबे, कपिलदेव राम, कैलाश पासवान, रामशरण मंडल, अजीत कुमार, अरूण सिंह आदि ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ दिनों के बाद धान की फसल की कटाई शुरू हो जायेगी. लेकिन अभी तक डीजल अनुदान मिलने की कोई संभावना भी नहीं दिख रही है. हमलोग अपने खेतों में पटवन कर चुके है. कहते हैं जिला कृषि पदाधिकारीजिला कृषि पदाधिकारी समीर कुमार बताते हैं कि जिले को 1 लाख 68 हजार रूपया डीजल अनुदान वितरण हेतु प्राप्त हुआ है और राशि का आवंटन प्रखंडवार कर दिया गया है. 300 रुपया प्रति एकड़ की दर से किसानों के बीच डीजल अनुदान का वितरण 30 नवंबर तक हर हाल में कर दिया जायेगा. किसान सलाहकार की अनुशंसा पर किसानों को चार एकड़ तक डीजल अनुदान की राशि दी जायेगी. इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन