पुलिस गश्ती के दौरान हथियार बरामद

पुलिस गश्ती के दौरान हथियार बरामद लक्ष्मीपुर . बाते संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र के मढ़ैया पंचायत अंतर्गत धनवा मंदिर के पास केनाल रोड में जिनहरा गांव की ओर जाने के लिए खड़ी बी आर 46 बी 8825 नंबर की एक टेंपो वाहन से एक देशी मास्केट,एक तलवार तथा एक भुजाली को […]
पुलिस गश्ती के दौरान हथियार बरामद लक्ष्मीपुर . बाते संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र के मढ़ैया पंचायत अंतर्गत धनवा मंदिर के पास केनाल रोड में जिनहरा गांव की ओर जाने के लिए खड़ी बी आर 46 बी 8825 नंबर की एक टेंपो वाहन से एक देशी मास्केट,एक तलवार तथा एक भुजाली को बरामद किया है. थानाध्यक्ष देवानंद पासवान ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को देखते ही वाहन पर रहे लोग अंधेरा का लाभ उठा कर भाग निकला. पुलिस ने टेंपों वाहन सहित हथियार को थाने ले आयी है.थानाध्यक्ष श्री पासवान ने बताया कि अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था. पुलिस मामले को दर्ज कर तहकीकात में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










