शांति व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन और समाजसेवी के बीच वार्ता

Updated at :01 Nov 2015 6:46 PM
विज्ञापन
शांति व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन और समाजसेवी के बीच वार्ता

शांति व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन और समाजसेवी के बीच वार्ता फोटो : 6(मौके पर उपस्थित प्रशासन व समाज के गण-मान्य लोग)सिमुलतला . वैसे तो सिमुलतला में पदस्थापित नये थानाध्यक्ष नवनीश कुमार एवं एसएसबी जवानों के प्रयास से क्षेत्र में अपराधियों का कद बहुत छोटा हुआ है. बावजूद भी क्षेत्र की शांति व्यवस्था और बेहतर बनाने […]

विज्ञापन

शांति व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन और समाजसेवी के बीच वार्ता फोटो : 6(मौके पर उपस्थित प्रशासन व समाज के गण-मान्य लोग)सिमुलतला . वैसे तो सिमुलतला में पदस्थापित नये थानाध्यक्ष नवनीश कुमार एवं एसएसबी जवानों के प्रयास से क्षेत्र में अपराधियों का कद बहुत छोटा हुआ है. बावजूद भी क्षेत्र की शांति व्यवस्था और बेहतर बनाने के मद्देनजर रविवार को बनगांवा निवासी गुलाब यादव के आवास पर स्थानीय समाजसेवी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता की गयी. जिसमें इस क्षेत्र में शांति एवं विकास के लिए एक दूसरे को भरपुर सहयोग करने का वादा किया गया. इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने वर्तमान प्रशासन की गतिविधि की सराहना करते हुए अपने-अपने सुझाव व्यक्त किये. मौके पर एसएसबी के डिप्टी कमाडेंट रितेश कुमार,एएसआई शिवकुमार मंडल,व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्रीकांत यादव,समाजसेवी अशोक सिंह,भुनेवश्वर साह,सुभाष ठाकुर,श्यामसुंदर यादव सहित दर्जनों लाग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन