प्रधान सचिव ने दीपावली के पूर्व दिया वेतन भुगतान का आदेश

प्रधान सचिव ने दीपावली के पूर्व दिया वेतन भुगतान का आदेश गिद्धौर . शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आर के महाजन ने प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक के सभी शिक्षकों को अपने ज्ञापांक 1998 दिनांक 30-10-15 के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को अभियान चलाकर दीपावली से पूर्व बकाया वेतन का भुगतान करने का आदेश दिया […]
प्रधान सचिव ने दीपावली के पूर्व दिया वेतन भुगतान का आदेश गिद्धौर . शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आर के महाजन ने प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक के सभी शिक्षकों को अपने ज्ञापांक 1998 दिनांक 30-10-15 के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को अभियान चलाकर दीपावली से पूर्व बकाया वेतन का भुगतान करने का आदेश दिया है़ प्रधान सचिव ने रविवार को भी कार्यालय खुला रखकर वेतन भुगतान की प्रक्रिया को निष्पादित करने के आदेश दिया है़ उक्त आशय की जानकारी बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव सह जिला प्रभारी आनंद कौशल ने देते हुए बताया कि बिहार राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक गिरिवर दयाल सिंह ने जिले के नियोजित शिक्षकों के वेतन मद के लिए 26 करोड़ 15 लाख रुपये जिला शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराते हुए दुर्गा पूजा अवकाश के पूर्व सितम्बर 2015 तक का बकाया वेतन भुगतान करने का स्पष्ट आदेश अपने ज्ञापांक 7069 दिनांक 12-10-15 के द्वारा दिया था़ परंतु जमुई जिला में भुगतान नहीं होने पर पुन: संघ की मांग पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने दीपावली के पहले सभी शिक्षकों को बकाया वेतन का भुगतान करने का आदेश दिया है़ उन्होंने बताया की प्रधान सचिव ने 02 नवंबर तक वेतन निर्धारण कर भुगतान नहीं करने वाले डीईओ व डीपीओ के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही प्रारंभ करने के भी आदेश दिये है. प्रदेश सचिव श्री सिंह ने कहा कि 05 नवंबर तक भुगतान नहीं होने पर 07 नवंबर को समाहरणालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा.उन्होंने संघ के सभी पदाधिकारियों से भी वेतन भुगतान में शिक्षा विभाग को हर संभव सहयोग देने की अपील की है़ मौके पर जिला सचिव रवि यादव, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र प्रसाद यादव, झाझा प्रखंड अध्यक्ष युगल किशोर यादव के अलावे कई शिक्षक गण मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










