बीआरएम कॉलेज में छात्राओं के बीच भाषण व निबंध प्रतियोगिता आयोजित

Updated at :31 Oct 2015 7:40 PM
विज्ञापन
बीआरएम कॉलेज में छात्राओं के बीच भाषण व निबंध प्रतियोगिता आयोजित

बीआरएम कॉलेज में छात्राओं के बीच भाषण व निबंध प्रतियोगिता आयोजित फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : पुरस्कृत छात्राएं प्रतिनिधि, मुंगेरबीआर महिला कॉलेज में एनएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को सरदार बल्लभ पटेल की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. समारोह की अध्यक्षता प्रभा पॉल ने की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य एमए नियाजी थे. समारोह के […]

विज्ञापन

बीआरएम कॉलेज में छात्राओं के बीच भाषण व निबंध प्रतियोगिता आयोजित फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : पुरस्कृत छात्राएं प्रतिनिधि, मुंगेरबीआर महिला कॉलेज में एनएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को सरदार बल्लभ पटेल की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. समारोह की अध्यक्षता प्रभा पॉल ने की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य एमए नियाजी थे. समारोह के दौरान छात्राओं के बीच भाषण व निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गयी.भाषण प्रतियोगिता में स्नातक की छात्रा समीक्षा कुमारी ने प्रथम, अंकिता राय ने द्वितीय एवं ममता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में भी समीक्षा कुमारी ने प्रथम, ममता कुमारी ने द्वितीय एवं सुप्रिया कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. मौके पर उपस्थित डॉ एमपी वर्मा, डॉ निर्मला कुमारी व डॉ आभा रानी निगम ने सरदार पटेल के व्यक्तिगत जीवन व उनकी प्रेरणाओं से छात्राओं को अवगत कराया. कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ दीपक कुमार दिनकर ने की तथा निर्णायक की भूमिका डॉ कुमारी मंजू, डॉ यूएन राय एवं डॉ अंजुला कुमारी ने निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन