सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140 वीं जयंती मनायी गयी

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140 वीं जयंती मनायी गयी जमुई . नेहरू युवा केंद्र की ओर से भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री सह गृह मंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140 वीं जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. सर्वप्रथम समाजसेवी निर्जय कुमार सिंह व श्यामसुंदर सिंह ने स्व. पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया. मौके […]
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140 वीं जयंती मनायी गयी जमुई . नेहरू युवा केंद्र की ओर से भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री सह गृह मंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140 वीं जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. सर्वप्रथम समाजसेवी निर्जय कुमार सिंह व श्यामसुंदर सिंह ने स्व. पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया. मौके पर उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए केंद्र के लेखापाल उमेश प्रसाद ने कहा कि हम सबों को उनके बताये हुए मार्गों पर चलना चाहिए. क्योंकि उनका जीवन हमेशा इस देश के विकास को समर्पित रहा. इस अवसर पर अनुराग कुमार सिंह,प्रिंस कुमार,रिचा प्रिया,अभिनय कुमार सिन्हा,कोमल कुमारी,सूरज कुमार सिंह,प्रितम कुमार सिंह आदि मौजूद थे. खैरा प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के खैरा पंचायत भवन में शनिवार को धानुक उत्थान समिति द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140 वंी जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. समिति के सदस्यों ने संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल एक वीर पुरूष थे और वे लौह पुरूष के नाम से जाने जाते है. देश की एकता बनाये रखने में उनका बड़ा योगदान रहा है. इस दौरान धानुक उत्थान समिति के सदस्यों द्वारा खून की जांच कर गरीब लोगों एवं दुर्घटना के शिकार लोगों को खून देकर मदद किया जायेगा. वहीं समिति के जिला मंत्री मुन्ना रावत ने कहा कि खैरा चौक पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया. जिससे हमारी बात को सदकार तक पहुंचा कर जमीन उपलब्ध कराने की बात कहीं. इस अवसर पर सुभाष सिन्हा,मुरारी प्रसाद,जयनारायण,मुन्ना रावत,महेश मंडल,ललन मेहता,योगेंद्र रावत,कंुज बिहारी,महेश मंडल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










