जिला सहकारी सम्मेलन का आयोजन

जिला सहकारी सम्मेलन का आयोजन फोटो : 3(मंचासीन अतिथि व अन्य) जमुई . इफको की ओर से स्टेशन रोड स्थित होटल मयूर बिहार के प्रांगण में जिला सहकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया. मौके पर उपस्थित पैक्स अध्यक्ष, व्यापार मंडल व स्वाबलंबी सहकारी संस्था की अध्यक्ष को संबोधित करते हुए इफको के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक […]
जिला सहकारी सम्मेलन का आयोजन फोटो : 3(मंचासीन अतिथि व अन्य) जमुई . इफको की ओर से स्टेशन रोड स्थित होटल मयूर बिहार के प्रांगण में जिला सहकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया. मौके पर उपस्थित पैक्स अध्यक्ष, व्यापार मंडल व स्वाबलंबी सहकारी संस्था की अध्यक्ष को संबोधित करते हुए इफको के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक सोमेश्वर सिंह ने कहा कि समय पर अपने गोदाम में उवर्रक अवश्य रखें. जिससे किसानों को समय से सही दाम पर उवर्रक उपलब्ध हो सके. इफको के राज्य विपणन प्रबंधक डाॅ अजय कुमार ने कहा कि किसानों के विकास के माध्यम से ही सहकारिता का विकास संभव है. उन्होंने कहा कि सभी पैक्सों को गोदाम उपलब्ध कराने का प्रयास हो रहा है. इससे उर्वरक व अनाज भंडारण में सुविधा होगी. इफको सदस्य भाष्कर सिंह,जिला सहकारिता पदाधिकारी सतीश प्रसाद सिंह व क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव लोचन प्रसाद ने कहा कि जिस राज्य में सहकारी संस्था जितनी सशक्त होगी. वह राज्य उतना ही विकसित होगा. किसानों के सर्वांगीण विकास हेतु सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाना परम आवश्यक है. इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक जमुई जितेंद्र शर्मा का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










