ट्रेन से कट कर एक महिला की मौत

ट्रेन से कट कर एक महिला की मौत बरहट : पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के दानापुर मंडल अंतर्गत किऊल झाझा रेलखंड के कुंदर हॉल्ट के समीप ट्रेन से कट कर एक महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम प्रभा देवी (42 वर्ष) पति जलधर रावत साकिन कुंदर जिला लखीसराय […]
ट्रेन से कट कर एक महिला की मौत
बरहट : पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के दानापुर मंडल अंतर्गत किऊल झाझा रेलखंड के कुंदर हॉल्ट के समीप ट्रेन से कट कर एक महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम प्रभा देवी (42 वर्ष) पति जलधर रावत साकिन कुंदर जिला लखीसराय है.
इस बाबत जानकारी देते हुए जीआरपी ओपी प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि उक्त महिला अप लाइन में हावड़ा-मोकामा पैसेंजर पर यात्रा करने के लिए चढ़ रही थी. इस दौरान ट्रेन खुल गयी और उसका पैर फिसल गया. जिससे वह पटरी के बीचोबीच गिर गयी और उसके शरीर के दो टुकड़े हो गये. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










