टेंपो पलटने से दो व्यक्ति जख्मी

Updated at :15 Oct 2015 6:42 PM
विज्ञापन
टेंपो पलटने से दो व्यक्ति जख्मी

अलीगंज : प्रखंड के नवादा सिकंदरा मुख्य मार्ग पर परसामा गांव के समीप गुरुवार को एक टेंपो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसपर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार टेंपो चंद्रदीप से अलीगंज बाजार की और आ रहा था. तभी अचानक चालक ने संतुलन खो दिया और वाहन दुर्घटनाग्रस्त […]

विज्ञापन

अलीगंज : प्रखंड के नवादा सिकंदरा मुख्य मार्ग पर परसामा गांव के समीप गुरुवार को एक टेंपो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसपर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

जानकारी के अनुसार टेंपो चंद्रदीप से अलीगंज बाजार की और आ रहा था. तभी अचानक चालक ने संतुलन खो दिया और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना में अलीगंज निवासी 35 वर्षीय मो इबराइल व तेलार निवासी नंदकिशोर यादव की पत्नी सुषमा देवी जख्मी हो गयी. दोनों घायल को ग्रामीणों के सहयोग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिंता जनक हालत में सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही चंद्रदीप के थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन