दुर्गा पूजा पूर्व शक्षिकों को वेतन भुगतान की मांग

लखीसराय : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ गोप गुट के जिलाध्यक्ष राकेश कुंदन ने जिलाधिकारी, शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा पदाधिकारी व डीपीओ स्थापना को आवेदन देकर जिले के नियोजित शिक्षकों को जुलाई माह से लंबित वेतन को भुगतान करने की मांग की है. अपने आवेदन में श्री कुंदन ने कहा कि राज्य मुख्यालय […]
लखीसराय : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ गोप गुट के जिलाध्यक्ष राकेश कुंदन ने जिलाधिकारी, शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा पदाधिकारी व डीपीओ स्थापना को आवेदन देकर जिले के नियोजित शिक्षकों को जुलाई माह से लंबित वेतन को भुगतान करने की मांग की है.
अपने आवेदन में श्री कुंदन ने कहा कि राज्य मुख्यालय से जिला को वेतन भुगतान को लेकर आवंटन उपलब्ध कराया जा चुका है. ऐसे में तीन माह से शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने से उनके समक्ष भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है.
दशहरा जैसे पर्व में भी वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है तो शिक्षको को पर्व जैसे मौके पर विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि हर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से अनुपस्थिति की मांग कर अविलंब वेतन भुगतान करने की कृपा की जाये. जिससे शिक्षकों को दशहरा जैसे पर्व पर विपरीत परिस्थिति का सामना नहीं करना पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










