घुमने लगा कुम्हारों का चाक,

Updated at :14 Oct 2015 7:17 PM
विज्ञापन
घुमने लगा कुम्हारों का चाक,

घुमने लगा कुम्हारों का चाक, दीपावली की तैयारी शुरूफोटो : 6चित्र परिचय: मिट्टी का सामान तैयार करता कुम्हारफोटो : 7चित्र परिचय: मिट्टी से खिलौना बनाता कुम्हारप्रतिनिधि, लखीसरायजिले भर में अभी दुर्गा पूजा की उमंग है लोग जोर शोर से पर्व की तैयारियों में लगे हैं. शहर के सभी प्रमुख दुकानों में खरीददारों की भीड़ है, […]

विज्ञापन

घुमने लगा कुम्हारों का चाक, दीपावली की तैयारी शुरूफोटो : 6चित्र परिचय: मिट्टी का सामान तैयार करता कुम्हारफोटो : 7चित्र परिचय: मिट्टी से खिलौना बनाता कुम्हारप्रतिनिधि, लखीसरायजिले भर में अभी दुर्गा पूजा की उमंग है लोग जोर शोर से पर्व की तैयारियों में लगे हैं. शहर के सभी प्रमुख दुकानों में खरीददारों की भीड़ है, लेकिन इस सबसे दूर कुम्हारों की चाक अब तेजी से चलने लगा है. दीपावली को लेकर अभी से दीये और खिलौने बनाने का काम शुरू हो गया है. अभी दियों और खिलौना का आकार दिया जा रहा है. उसे पकाना और इसके बाद खिलौने में रंग भरा जाना बाकी है. इन सब कामों में समय लगेगा. कुम्हार अभी से इसकी तैयारी में जुटे हैं. कुम्हार राजू पंडित कहते हैं कि अब मिट्टी के दीया का चलन भी धीरे-धीरे कम होता जा रहा है. लोग इसकी जगह मोमबत्ती व आधुनिक रंग बिरंगी एलइडी बल्ब वाला झालर का इस्तेमाल करने लगे हैं. बिजली से जलने वाला दीया भी अब काफी चलन में आ गया है. फिर भी कुम्हार अपने परंपरागत मिट्टी का दीया व खिलौना बनाने का कारोबार में लगे हैं. दूसरा कोई रोजी- रोजगार कर नही सकते. दीपावली नजदीक आने के समय रोजगार थोड़ा बढ़ जाता है. हालांकि इस रोजगार से साल भर परिवार का पेट पालना भी मुश्किल होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन