परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल

Updated at :13 Oct 2015 7:26 PM
विज्ञापन
परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल

परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल बच्ची के साथ दुर्गा पूजा मनाने आज ही बलथर पहुंची थी मांनवरात्रा की खुशी में चली गयी खुशी की जानफोटो 6(विलाप करती मृतक बच्ची की मां, नानी, नाना व अन्य)सोनोनवरात्रा की खुशी में 10 वर्षीय खुशी यूं अपने परिजनों को छोड़ कर चली जायेगी. ऐसा किसी ने […]

विज्ञापन

परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल बच्ची के साथ दुर्गा पूजा मनाने आज ही बलथर पहुंची थी मांनवरात्रा की खुशी में चली गयी खुशी की जानफोटो 6(विलाप करती मृतक बच्ची की मां, नानी, नाना व अन्य)सोनोनवरात्रा की खुशी में 10 वर्षीय खुशी यूं अपने परिजनों को छोड़ कर चली जायेगी. ऐसा किसी ने सोचा भी नही होगा़ कुछ घंटे पहले ही तो उसकी मां रिंकू देवी सिमरिया स्थित अपने ससुराल से अपनी बच्ची व अपने माता पिता के साथ दुर्गा पूजा की खुशियां बाटने बलथर अपने मायके आयी थी़ उसके पति मिथिलेश राय वापस घर के लिए रवाना हो गए़ बच्ची खुशी खेलती हुई सड़क पार कर ही रही थी कि ट्रक की चपेट में आ गयी़ घटना की सुचना मिलते ही परिजन दहाड़े मारने लगे़ बच्ची के कुचले शव देख कर उसकी मां व नानी चीत्कार करने लगी़ रो रो कर बेसुध हो रही मां को संभालने वाली महिलाओं की आंखो से आंसू रुक नही रहे थे़ नाना हरिनारायण राय शव के समीप दहाड़े मार रहे थे़ मृतक का मासूम भाई अवाक था़ मामू सहित तमाम परिजन के विलाप से माहौल बेहद गमगीन हो गया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन