माता शैलपुत्री की पूजा के साथ नवरात्र प्रारंभ

Updated at :13 Oct 2015 7:26 PM
विज्ञापन
माता शैलपुत्री की पूजा के साथ नवरात्र प्रारंभ

माता शैलपुत्री की पूजा के साथ नवरात्र प्रारंभ झाझा : शारदीय नवरात्र की पहली पूजा मंगलवार को पूरे अनुष्ठान के साथ प्रखंड एवं नगर क्षेत्र में शुरू हो गया है. माता शैलपुत्री की पूजा मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं द्वारा शुरू किया गया. नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध शारदीय दुर्गा मंदिर स्थित जहां कलश स्थापना के साथ […]

विज्ञापन

माता शैलपुत्री की पूजा के साथ नवरात्र प्रारंभ

झाझा : शारदीय नवरात्र की पहली पूजा मंगलवार को पूरे अनुष्ठान के साथ प्रखंड एवं नगर क्षेत्र में शुरू हो गया है. माता शैलपुत्री की पूजा मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं द्वारा शुरू किया गया.

नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध शारदीय दुर्गा मंदिर स्थित जहां कलश स्थापना के साथ नवरात्रा प्रारंभ किया गया. वहीं प्रखंड क्षेत्र के नागी डैम,मणिकुरा,आश्रम समेत कई जगहों पर भक्तों द्वारा पूरे मनोयोग से पूजा किया गया.

मणिकुरा आश्रम के आचार्य पंडित मुरलीधर पांडेय ने बताया कि मां शैलपुत्री के पूजन का महत्व बहुत अधिक है. नवरात्र के पहला दिन एवं अंतिम दिन मां की अराधना करने से मनोनुकुल फल की प्राप्ति होती है.

ऋषि मुनि एवं योगी इस दिन अपने मन को मूलाधार चक्र में स्थित कर साधना करते है. पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन