फायरिंग की घटना में दोनों पक्ष से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी

Updated at :13 Oct 2015 7:10 PM
विज्ञापन
फायरिंग की घटना में दोनों पक्ष से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी

सोनो गत : 12 अक्तूबर को मतदान के दिन महेश्वरी गांव के बाहर हुई फायरिंग की घटना को लेकर दोनों पक्षो की ओर से थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ लोजपा प्रत्याशी विजय सिंह ने थाना में दिये अपने आवेदन में महेश्वरी गांव के पांच लोगों को नामजद करते हुए . उन पर फायरिंग […]

विज्ञापन

सोनो गत : 12 अक्तूबर को मतदान के दिन महेश्वरी गांव के बाहर हुई फायरिंग की घटना को लेकर दोनों पक्षो की ओर से थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़

लोजपा प्रत्याशी विजय सिंह ने थाना में दिये अपने आवेदन में महेश्वरी गांव के पांच लोगों को नामजद करते हुए . उन पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है़ उन्होंने आवेदन में लिखा कि महेश्वरी से अपने समर्थको से शिकायत मिलने के बाद मैं महेश्वरी पहुंकर पदाधिकारियो को इस संदर्भ में जानकारी दिया़ महेश्वरी से जागीजोर सोनेलटाड की ओर जा रहा था.

तभी सात आठ अपराधी किस्म के लोगो द्वारा मेरे वाहन पर फायरिंग की जाने लगी़ बाइक से पेट्रोलिंग कर रहे एसएसबी के जवान फायरिंग की आवाज सुन कर वहा पहुंचे और उन अपराधियों को खदेड़ा़ इस क्रम में एक पकड़ा गया जबकि अन्य लोग बाइक छोड़ कर भाग गया़ उन्होंने घटना को लेकर महेश्वरी के पांच लोगों का नाम देते हुए दावा किया है

कि फायरिंग की घटना में ये शामिल थे़ लोजपा प्रत्याशी के द्वारा दिए आवेदन के आलोक में थाना में कांड संख्या 160/15 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है़ वहीं दूसरी ओर महेश्वरी निवासी यशवंत सिंह के पुत्र नमित कुमार सिंह ने भी उक्त घटना को लेकर थाना में शिकायती आवेदन दिया है

जिसमें लोजपा प्रत्याशी पर समर्थकों के साथ उसके अलावे अन्य दो लोगों के साथ मार पीट करने के अलावे फायरिंग करने का आरोप लगाया है़ उन्होंने अपने आवेदन में कहा कि मैं सोमवार को मोटरसाइकिल से अपने गांव माहेश्वरी आ रहा था़ शिव मंदिर के समीप जागीजोर मोड़ पर मुझे लोजपा प्रत्याशी विजय सिंह अपने समर्थकों के साथ मेरी बाइक को रुकवाया़ बाइक पर लगे निर्दलीय प्रत्याशी सुमित सिंह के स्टिकर व फोटो देख कर वे लोग गली गलौज करते हुए.

मेरे साथ मारपीट करने लगे़ इसी बीच बाइक से आ रहे विशुनदेव सिंह व बिल्टू सिंह जब मुझे बचाना चाहा तो वे लोग उन दोनों के साथ भी मार पीट किया और उनका मोबाइल भी छीन लिया़ हल्ला सुनकर जब ग्रामीण दौड़े तब वे लोग फायरिंग करते हुए भाग गये नामित ने अपने आवेदन में लोजपा प्रत्याशी के अलावे महेश्वरी गांव के ही अन्य पांच लोगो को नामजद करते हुए उनपर भी मारपीट करने का आरोप लगाया है़

नमित के उक्त आवेदन के आलोक में कांड संख्या 161/15 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है़ पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्ष के शिकायतों की जांच शुरू कर दी गयी है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन