चला अतक्रिमण हटाओ अभियान

चला अतिक्रमण हटाओ अभियान लखीसराय. मंगलवार को दुर्गा पूजा के अवसर पर व वाहन को आने-जाने में लगने वाले जाम से निजात के लिए नगर परिषद के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान नया बाजार मच्छर हट्टा से पचना रोड तक में अतिक्रमण हटाते हुए नाले की सफाई करायी जा रही है. […]
चला अतिक्रमण हटाओ अभियान लखीसराय. मंगलवार को दुर्गा पूजा के अवसर पर व वाहन को आने-जाने में लगने वाले जाम से निजात के लिए नगर परिषद के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान नया बाजार मच्छर हट्टा से पचना रोड तक में अतिक्रमण हटाते हुए नाले की सफाई करायी जा रही है. अतिक्रमण के कारण शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बावजूद इसके जिला प्रशासन खाना पूर्ति के लिए अभियान चलाती है. सफाईकर्मी के इंचार्ज जितेन्द्र कुमार राऊत ने बताया कि विगत एक सप्ताह पूर्व से ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. जिसमें स्वेच्छा से दुकानदारों ने अपना सामान पीछे कर लिया, लेकिन सफाईकर्मी के जाते ही दुकानदारों ने पुन: सड़क को अतिक्रमण कर अपनी दुकानें सजा दी. इस बाबत उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा सहयोग नही मिल पाने के कारण अतिक्रमण हटाने में परेशानी होती है. पुलिस के सहयोग की नगर प्रशासन को अतिक्रमण हटाने में ज्यादा जरूरत पड़ती है. बिना पुलिस के अतिक्रमण पूर्णत: नहीं हटाया जा सकता है. इस संबंध में नप पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व से सड़क किनारे अतिक्रमण किये दुकानदारों को हटवाते हुए निर्देश दिया गया है कि अगर दुबारा अतिक्रमण किया तो जुर्माना वसूला जायेगा. उन्होंने कहा कि शहरवासियों व दुकानदारों को भी सड़क का अतिक्रमण नहीं करते हुए अपनी दुकान पर सामान लगाना चाहिए. दुर्गा पूजा पर भी रहेगी बिजली गुललखीसराय. शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है. बावजूद इसके शहर में बुधवार 14 अक्तूबर को नया बाजार और पुरानी बाजार में बिजली गुल रहेगी. जिससे पूजा पर बैठे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. पूजा के लिए लोग स्नान के बाद घर की साफ-सफाई सहित अन्य कार्य में बिजली की आवश्यकता होती है. इस संबंध में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अमोल कुमार ने बताया कि शहर में दुर्गा पूजा के अवसर पर मुख्य सड़क पर जर्जर तार एवं पोल को युद्ध स्तर पर बदला जा रहा है. उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस कार्य को लेकर दोपहर 11 बजे से पांच बजे तक बिजली शहर में बाधित रहेगी. जिससे शहर वासियों को थोड़ी परेशानी होगी. लेकिन मरम्मती कार्य जनता के हित के लिए किया जा रहा है. बंद होने के कगार पर अल्ट्रासाउंड मशीनलखीसराय. सदर अस्पताल में जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा चलाये जा रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर में ठेकेदार की मनमानीपूर्ण रवैये के कारण अलट्रासाउंड का कार्य बंद होने के कगार पर पहुंच चुका है. जबकि 2018 तक आइएएमएस के द्वारा कर्मी की नियुक्ति कर दी गयी है. बावजूद इसके ठीकेदार के द्वारा अपने चहेते को अल्ट्रासाउंड सेंटर पर रखने के लिए विभिन्न प्रकार की महिला कर्मी पर आरोप लगा कर उसे हटाने की कोशिश की जा रही थी. विभागीय रजिस्टर भी छीन कर तंग किया जा रहा है. इस संबंध में महिला कर्मी ने कई बार इसकी मौखिक शिकायत अपने वरीय पदाधिकारी से की.वहीं ठीकेदार धर्मेंद्र कुमार ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया. इस संबंध में सिविल सर्जन राज किशोर प्रसाद ने कहा कि मामले की सूचना मिली है, जिसकी जांच की जायेगी. अल्ट्रासाउंड मशीन से मरीजों को काफी सुविधा मिल रही है. बिहार ग्रामीण बैंक ने मृतक के परिजनों को दिया लाभ का पासबुक लखीसराय. मंगलवार को बिहार ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष अरविंद सिंह शेखावत ने बैंक परिसर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के तहत मिलनेवाली लाभ की राशि पासबुक में चढ़ा कर मृतक के परिजनों को पासबुक सौंपा. उन्होंने कहा कि कुशल नेतृत्व में भारत सरकार, बिहार सरकार, आरबीआइ नाबार्ड द्वारा प्रायोजित सभी योजनाओं को क्रियान्वयन हेतु सदैव तत्पर रहता है. वर्तमान में बैंक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना व प्रधानमंत्री के विभिन्न योजनाओं को सफल बनाने हेतु बैंक प्रगतिशील है. जिसके तहत बैंक ने तीन मृतक स्व श्यामा देवी, स्व रेणु देवी व स्व मनीष कुमार के परिजनों को बैंक बुला कर खाते में क्लेम की राशि डाल पासबुक दिया गया. मौके पर बिहार ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय लखीसराय के प्रबंधक समीर कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










