ट्रक ने बच्ची को कुचला, मौत

ट्रक ने बच्ची को कुचला, मौत सोनो खैरा मार्ग के बलथर गांव के समीप की घटनाग्रामीणों ने किया सड़क जाम,बीडीओ के आश्वासन पर हुआ यातायात सुचारूफोटो 6(घटना स्थल पर लगी भीड़)प्रतिनिधि, सोनोखैरा मुख्य मार्ग के बलथर पुल के समीप मंगलवार की संध्या 4 बजे तेज रफ्तार से गुजर रहे ट्रक ने 10 वर्षीय बच्ची को […]
ट्रक ने बच्ची को कुचला, मौत सोनो खैरा मार्ग के बलथर गांव के समीप की घटनाग्रामीणों ने किया सड़क जाम,बीडीओ के आश्वासन पर हुआ यातायात सुचारूफोटो 6(घटना स्थल पर लगी भीड़)प्रतिनिधि, सोनोखैरा मुख्य मार्ग के बलथर पुल के समीप मंगलवार की संध्या 4 बजे तेज रफ्तार से गुजर रहे ट्रक ने 10 वर्षीय बच्ची को कुचल दिया़ हृदयविदारक इस घटना में बच्ची की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गयी़ मृतक बच्ची की पहचान खुशी कुमारी पिता मिथिलेश राय के रूप में की गयी़ चकाई थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव की रहने वाली खुशी बलथर स्थित अपने नाना हरि नारायण राय के घर रहती थी़ घटना से अक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया़ ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे़ सूचना पाकर घटनास्थल पर एसआइ सचिदानंद दूबे पुलिस बल के साथ पहुंचे़ बीडीओ पंकज कुमार के द्वारा मोबाइल पर पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार की राशि देने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म किया़ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोनो की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने सड़क पार कर रही बच्ची खुशी को रौंदते हुए निकल गया़ घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










