नक्सली फरमान पर भारी पड़ा मतदाताओं का उत्साह

Updated at :12 Oct 2015 7:50 PM
विज्ञापन
नक्सली फरमान पर भारी पड़ा मतदाताओं का उत्साह

नक्सली फरमान पर भारी पड़ा मतदाताओं का उत्साह खैरा : सिकंदरा विधानसभा के खैरा प्रखंड में नक्सलियों के वोट बहिष्कार के फरमान पर मतदाताओं व सुरक्षा बलों का पहरा अधिक भारी रहा. बताते चलें कि नक्सलियों के वोट बहिष्कार के फरमान के कारण इन क्षेत्रों में शुरुआत में वोट का प्रतिशत धीमा दिखा. लेकिन मतदान […]

विज्ञापन

नक्सली फरमान पर भारी पड़ा मतदाताओं का उत्साह

खैरा : सिकंदरा विधानसभा के खैरा प्रखंड में नक्सलियों के वोट बहिष्कार के फरमान पर मतदाताओं व सुरक्षा बलों का पहरा अधिक भारी रहा. बताते चलें कि नक्सलियों के वोट बहिष्कार के फरमान के कारण इन क्षेत्रों में शुरुआत में वोट का प्रतिशत धीमा दिखा.

लेकिन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था को देख कर लोगों में विश्वास लौटा और वे मतदान केंद्र तक पहुंचे. प्रशासन की ओर से सुरक्षा को ले कर हरखांड पंचायत के दीपाकरहर 258,रोपावेल 259,चननवर 260 तीनों बूथों को चननवर मध्य विद्यालय स्थानांतरित किया गया था.

मतदाताओं के बीच व्याप्त भय को समाप्त करने को लेकर अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों द्वारा फ्लैग मार्च कर मतदाताओं में विश्वास पैदा किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन